Categories: कुछ भी

PM की रैली में हरियाणा से गई 300 बसें, आया 60 लाख का खर्च, पैसे देने से किया साफ इंकार

इस समय देश में जगह-जगह चुनावों को लेकर रैलियां, जनसभाएं निकाली जा रही हैं। बीते गुरुवार 10 फरवरी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में प्रधानमंत्री की रैली थी। जिसे कामयाब बनाने के लिए हरियाणा से 300 प्राइवेट बसें यूपी भेजी गई थीं। वहीं इतने दिन बीत जाने के बाद भी बस ऑपरेटरों को डीजल और टोल टैक्स का खर्चा नहीं दिया गया। यह सारा खर्चा इन्होंने अपनी जेब से भरा है। अब बीजेपी नेता ने बस का खर्चा देने से साफ इंकार कर दिया है।

प्राइवेट एसोसिएशन के राज्य प्रधान दलबीर मोर ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि 10 फरवरी को सहारनपुर में पीएम की रैली थी। इसके लिए RTA की तरफ से आदेश दिए गए कि रैली के लिए बसें उपलब्ध कराई जाएं। हर जिले से थोड़ी-थोड़ी करके 300 से ज्यादा बसें इसके लिए भेजी गई।

उन्होंने आगे कहा कि जब एसोसिएशन ने RTA से खर्चे की मांग की तो उन्होंने अपना पलड़ा झाड़ते हुए कहा कि इसका खर्चा यूपी देगी। संबंधित प्रभारी नितिन चौधरी से जब जिला प्रधान ने बात की तो वे पैसे देने के लिए आनाकानी कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं के दबाव में आकर उनको यह बसें देनी पड़ी। जो बसें हरियाणा में चलती हैं उन्हें यूपी बुलाया गया। इससे दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई यात्री केवल इन्हीं बसों के भरोसे रहते है और प्रशासन ने इन्हे रैली में ले जाने के आदेश दे दिए।

उन्होंने मीडिया के जरिए यह मांग की है कि इन बस संचालकों के डीजल, टोल और देहाड़ी का खर्चा जल्द एस जल्द दे। खर्चा न मिलने से सभी संचालक परेशानी में है। रैली के लिए गई बसों का संपूर्ण खर्चा करीब 60 लाख है।

उन्होंने बताया कि केवल डीजल और टोल का खर्चा करीब 30 लाख है। वहीं दिहाड़ी की बात करें तो यह करीब 15 लाख रुपए से अधिक है। इसके अलावा कई अन्य खर्चे भी हुए।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

2 years ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

2 years ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

2 years ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago