Categories: कुछ भी

हरियाणा पुलिस में होगी ड्राइवर्स की बंपर भर्ती, जानें क्या रहेगा इसका प्रोसेस

हरियाणा पुलिस में जल्द ही वाहन चालकों की कमी को दूर किया जाएगा। इस संबंध में हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने गृह विभाग अफसरों से मंथन करने के बाद तुरंत डिमांड भेजने को कहा है। हजारों की संख्या में चालकों की कमी दूर होने के साथ ही पुलिस में नफ़री बढ़ जाएगी। इतना ही नहीं हरियाणा पुलिस में कूक और ग्रुप डी कर्मियों की कमी को भी दूर किया जाएगा। गृह मंत्री अनिल विज ने प्रदेश के हर थाने में एक कुक और एक ग्रुप डी का कर्मचारी रखने का निर्देश दिया है। इस संबंध में एक प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसके हिसाब से सभी थानों में जरूरत के हिसाब से स्टाफ की डिमांड हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HSSC) के पास में भेजी जाएगी।

विज ने इस बात पर भी चिंता जाहिर की है कि थाने में काफी बड़ी संख्या में ग्रुप डी आदि के कर्मचारी रखे गए हैं। जिनको पुलिसकर्मियों स्टाफ के लोग हर महीने आपस में पैसा इकट्ठा कर देते हैं। यह परंपरा ठीक नहीं है।

प्रदेश में सरकारी गाड़ियों पर हैरानी वाली बात यह है कि गाड़ी के चालक पुलिस के पास में नहीं है। जिन सिपाहियों को गाड़ी चलानी आती है, उनकी सेवाएं बतौर चालक ली जाती है। इस तरह की कई दशकों से चली आ रही है। गृहमंत्री ने इस बात पर हैरानी जाहिर की है।

ड्राइवर का काम कर रहे सिपाही

प्रदेश में भले ही डायल 112 की बात हो या फिर थानों, महिला थानों, साइबर थाना, एसपी, डीएसपी ऑफिस, बाकी अफसरों के यहां पर चालक की जगह सिपाही ही गाड़ी चला रहे हैं। उनकी संख्या और वाहनों का अध्ययन करने के साथ ही उनकी डिमांड भेजने के लिए कहा गया है।

चालक वाहनों पर आने के बाद दुर्घटना कम होगी और वाहन कम डैमिज होंगे। इस संबंध में हरियाणा पुलिस ड्राइवर भर्ती 2022 के लिए आयोग को सिफारिश भेजी जाएगी। हरियाणा में पंजाब से अलग होने के बाद हरियाणा पुलिस में ड्राइवर की भर्ती नहीं की गई है। बल्कि ये काम सिपाहियों से लिया जा रहा है।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago