वाहन चालक ध्यान दें! 17 दिनों के लिए गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने पर लगी रोक

गुरुग्राम से फरीदाबाद आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर। अब 15 दिनों तक वे गुरुग्राम से फरीदाबाद नहीं जा सकते। पुलिस प्रशासन की ओर से इस पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि 19 मार्च से यानी आज से फरीदाबाद में सूरजकुंड क्राफ्ट मेले (Surajkund International Crafts Fair) का आयोजन किया जा रहा है। ऐसे में दूर दूर से लोग यहां आएंगे और ज्यादातर अपने वाहनों में आएंगे। ऐसे में पुलिस ने फरीदाबाद (Faridabad Police) में जाम (Traffic Jam) लगने की संभावना को देखते हुए हैवी व्हीकल्स (Heavy Vehicles) के प्रवेश पर 18 घंटों के लिए रोक लगा दी है। बाकी वाहन सामान्य रूप से आवागमन कर सकेंगे।

डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र तोमर ने बताया कि सूरजकुंड मेले (Surajkund Mela) में रोजाना हजारों की संख्या में वाहन फरीदाबाद (Faridabad) की तरफ रुख करते हैं। ऐसे में वहां जाम लगा रहता है। इसे देखते हुए फरीदबाद की तरफ जाने वाले हैवी व्हीकल्स पर I8 घंटे के लिए रोक लगाई गई है।

हैवी कमर्शियल व्हीकल्स (Heavy Commercial Vehicles) को सुबह 7 बजे से रात 12 बजे तक फरीदाबाद की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इस दौरान हैवी व्हीकल्स की फरीदाबाद में पूरी तरह से नो एंट्री रहेगी। हैवी व्हीकल्स केवल रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ही फरीदाबाद जा सकेंगे।

डीसीपी तोमर ने बताया कि 19 मार्च से 4 अप्रैल तक यह नो एंट्री (No Entry in Faridabad) लागू रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस गुरुग्राम-फरीदाबाद रूट पर विशेष तौर पर मौजूद रहेगी, ताकि व्यवस्था को बनाया जा सके। गुरुग्राम-फरीदाबाद व सोहना-फरीदाबाद रोड (Sohna-Faridabad Road) पर विशेष रूप से नाके लगाए जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि गुरुग्राम से फरीदाबाद व नोएडा (Noida) जाने वाले हैवी कमर्शियल व्हीकल्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे के बीच ही जाना होगा। इसके अलावा नोएडा जाने वाले वाहन दिल्ली (Delhi) अथवा पलवल (Palwal) के रास्ते जा सकते हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago