Categories: खानपान

हरियाणा में शुरू होने वाली है गेंहू की खरीद, केवल 45 दिन तक कर पाएंगे खरीद-बिक्री

प्रदेश की विभिन्न मंडियों में आगामी एक अप्रैल से गेहूं की  खरीद का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा चना व जौ की खरीद भी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया हरियाणा में रबी खरीद सीजन के दौरान गेहूं, चना व जौ की खरीद एक अप्रैल से आरम्भ होगी, जबकि सरसों की खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है। सरकार के निर्णय अनुसार गेहूं की खरीद एक अप्रैल से शुरू होकर 15 मई तक चलेगी। रबी खरीद सीजन 2022-23 के दौरान प्रदेश में गेहूं, चना, जौ व सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर करने के लिए मंडियां व खरीद केंद्र खोले गए है।

उन्होंने बताया कि संबंधित विभागों को मंडियों में सभी खरीद प्रक्रिया के लिए आवश्यक प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। खरीद प्रक्रिया के दौरान मंडियां में आने वाले किसानों को कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि सरकार द्वारा इस बार के रबी सीजन के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2015 रुपए प्रति क्विंटल, चने का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5230 रुपए प्रति क्विंटल, जौ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1635 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5050 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है।

गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, हरियाणा वेयर हाउसिंग कारपोरेशन और भारतीय खाद्य निगम द्वारा की जाएगी।

चने की खरीद हैफड, सरसों की खरीद हैफड व हरियाणा वेयरहाउसिंग कारपोरेशन और जौ की खरीद भारतीय खाद्य विभाग, हैफड तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago