Categories: कुछ भी

क्या आप जानते है भारतीयों के नए देश के बारे में, भारत के अलावा यहाँ मिलेंगे सबसे ज़्यादा भारतीय

दक्षिण अमेरिका के उत्तरी अटलांटिक तट पर स्थित एक खूबसूरत देश है जिसका नाम गुयाना है। यह शहर अपनी औपनिवेशिक वास्तुकला के लिए भी जाना जाता है। आपको बता दे कि गुयाना भी किसी समय में भारत की तरह ब्रिटिश सरकार के अधीन था लेकिन गुयाना के लोगो ने अपनी आजादी को लेकर कड़ा संघर्ष किया व ब्रिटिश सरकार से आजादी पाने में कामयाब देश रहा।

अगर गुयाना शहर की आबादी की बात करे तो यहां आधी आबादी भारतीय लोगों की है। जिस वजह से इसे भारतीयों का देश कहा जाता है। दरअसल जब भारत में इंग्लैंड का राज था उस समय भारतीय लोग यहां पर आकर बस गए थे।

एक समय गुयाना पर पुर्तगालियों ने शासन किया और उसके बाद अंग्रेजों ने भी 200 सालों तक राज किया।गुयाना ने ब्रिटिश नियंत्रण से 26 मई 1966 को स्वतंत्रता प्राप्त की थी, और 23 फरवरी 1970 को आधिकारिक तौर पर गणतंत्र देश बन कर उबरा।

वर्तमान में गुयाना देश में ईसाई धर्म, हिंदू धर्म, मुस्लिम धर्म के लोग अधिक संख्या में रहते हैं। गुयाना का क्षेत्रफल लगभग 2.15 लाख वर्ग किलोमीटर है। जार्जटाउन इस देश का सबसे बड़ा शहर होने के साथ ही यहां की राजधानी भी है।

वहीं ये भी बात जान ले कि गुयाना के उत्तरी भाग में अटलांटिक महासागर और दक्षिणी भाग में ब्राजील स्थित है। दक्षिण अमेरिका का गुयाना एकमात्र ऐसा देश है जहां की अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है।

जबकि बाकि देशों में स्पेनिस भाषा को प्राथमिकता से बोला जाता है। गयाना में तीन मुख्य भौगोलिक क्षेत्र हैं पहला तटीय मैदान है, दूसरा सवाना क्षेत्र है, और तीसरा पर्वतीय क्षेत्र है।गुयाना में लगभग तीन-चौथाई वन है और इस क्षेत्र में, 60% प्राथमिक वन के रूप में माना जाता है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

2 years ago