Homeकुछ भीमिलिए बिहार की "मशरुम लेडी" से जो पलंग के नीचे मशरुम...

मिलिए बिहार की “मशरुम लेडी” से जो पलंग के नीचे मशरुम की खेती कर काम रही है मुनाफा

Published on

अब महिलाएं किसी पुरुष से कम नहीं है। हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है। अब कृषि क्षेत्र में भी अपना योगदान देने वाली मुंगेर की बिना देवी है। जिन्होंने अपने पलंग के नीचे ही मशरूम की खेती कर डाली और आज पूरे देश में प्रसिद्ध हो चुकी हैं। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए गांव-गांव, शहर-शहर, जिला-जिला घूमकर मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं।

अब तक उन्होंने 25,000 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण दिया है। उन्हें अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर देश के राष्ट्रपति महामहिम रामनाथ कोविंद ने नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया था।

साथ ही अन्य पुरस्कारों से सम्मानित हो चुकी है। एक वीडियो शेयर करते हुए वीणा देवी ने बताया, कैसे उन्होंने शुरुआत में खुद के पैसों से 1 किलो मशरूम के एक बीज खरीदे थे, जिसके बाद जिस पलंग पर वह सोती थीं, उसी पलंग के अंदर मशरूम की खेती करनी शुरू की।

बता दें, जगह की कमी के कारण उन्हें पलंग में ही मशरूम की खेती करनी पड़ी। आपको बता दे कि एक गरीब परिवार में रहने वाली बीना देवी ने मशरूम की खेती के जरिए अपनी ग़रीबी तो दूर की ही लेकिन साथ ही साथ 100 से अधिक गाँव में मशरूम की खेती के लिए लोगों में उत्साह भर दी।

इन्हीं की वज़ह से आज 1500 से भी अधिक परिवारों का जीवन यापन आसानी से चल रहा है। इसका पूरा श्रेय वीणा देवी को ही जाता है। वीणा देवी के पास न कोई जमीन थी न ही कोई जगह, जिसके माध्यम से वो खेतीं कर पाती लेकिन उन्होंने हौसला नहीं हारा और कोशिश करती रही।

जिसके बाद उन्होंने आइडिया लगाया और घर में ही खेतीं करने की सोची। दरअसल जिस पलंग पर वो सोती उसी के नीचे 1  किलो बीज मंगाकर खेतीं करनी शुरू कर दी। इस कहानी को खुद पीएम मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल के जरिए साझा किया था जिसके बाद ये कहानी अब दुनिया में वायरल हो गयी और वीणा देवी की खूब तारीफ हो रही है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...