Categories: कुछ भी

अगर जाना चाहते हैं हज यात्रा पर तो जल्द करें आवेदन, कुछ ही दिनों में बंद हो जाएगा पोर्टल

हज यात्रा पर जाने के इच्छुक लोगों के लिए खुशखबरी। हरियाणा राज्य हज कमेटी के कार्यकारी अधिकारी सुभानद्वीन भट्टी ने कहा कि अखिल भारतीय हज कमेटी मुम्बई ने वर्ष-2022 में हज यात्रा करने के इच्छुक नए हज यात्री  22 अप्रैल, 2022 तक आनलाइन आवेदन कर सकते है। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी हज आवेदक 30 अप्रैल, 2022 तक अपात्र होंगे और  उनके साथ हज पर जाने वाली महिला तीर्थ यात्रियों की हज सीट रद्द कर दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि 22 अप्रैल, 2022 को या इससे पहले जारी किया गया मशीन पठनीय वैध भारतीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट 31 दिसम्बर, 2022 तक वैध होना चाहिए।

सुभानद्वीन भट्टी ने बताया कि आवेदक को सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा अनुमोदित महामारी के टीकाकरण का प्रमाण-पत्र प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि निर्धारित दस्तावेजों के साथ आवेदन अखिल भारतीय हज कमेटी की वेबसाइट https://hajcommittee.gov.in पर किए जा सकते हैं।

आवेदक ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अखिल भारतीय हज कमेटी के दिशा निर्देशों को सावधानी पूर्वक पढ़ने के बाद ही अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा आरंभ करने के स्थल का चुनाव करें। एक बार चुने गये विकल्पों को बाद में बदलने की अनुमति नहीं होगी। यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था हवाई किराये पर निर्भर होगी।

उन्होंने कहा कि हज आवेदन आवेदन हेतु कोई कठिनाई या असुविधा महसूस करने पर  हरियाणा हज कमेटी के फोन नंबर 0172-2741438 या अखिल भारतीय हज कमेटी के फोन नंबर 022-22107070 पर संपर्क कर सकते हैं।

Rajni Thakur

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago