हरियाणा के हिसार में हड़प्पाकालीन (Harappan Civilization) शहर के कुछ ऐसे अवशेष मिले हैं, जो इस सभ्यता के बारे में नई जानकारी दे रहे हैं। राखीगढ़ी गांव (Rakhigarhi) में पुरातात्विक खुदाई में 5000 साल पुराने एक विकसित शहर के सबूत मिले हैं। राखीगढ़ी गांव के 11 टीलों में से 3 टीलों की पुरातात्विक खुदाई से पता चला है कि ये हड़प्पा काल का सबसे बड़ा शहर हो सकता है। उस शहर में पांच हजार साल पहले बने घर, साफ सफाई, सड़कें, आभूषण और शवों के अंतिम संस्कार की काफी निशानियां मिली हैं।
इतिहासकारों का मानना है कि राखीगढ़ी हड़प्पा काल में करीब 500 हेक्टेयर में फैली एक नगरीय बस्ती रही होगी जो सिंधु और सरस्वती नदी के किनारे बस रही थी।
ASI को क्या मिला?
वहां फिलहाल सात टीले हैं, जहां खुदाई होनी बाकी है। बहरहाल, भारत सरकार ने राखीगढ़ी को हड़प्पाकाल की आइकॉनिक साइट का दर्जा दिया है। यहां एक म्यूजियम भी बनाया गया है जो कुछ दिन बाद आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…