Categories: कुछ भी

बंगाल चुनाव के बाद हिंसा में मारे गए लोगो को अर्पित की श्रद्धांजलि,ममता बैनर्जी पर साधा निशाना

फरीदाबाद, 5 मई। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की आहट से ही जो हिंसा शुरू हुई थी, उसने मतगणना के बाद विकराल रूप धारण कर लिया है। इसे लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा भी कोलकाता पहुंचे हैं। उनके आह्वान पर देशभर के साथ फरीदाबाद में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं में भी भारी रोष है। इसी को लेकर आज सेक्टर-12 स्थित जिला कार्यालय में बडखल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक सीमा त्रिखा तथा फरीदाबाद के विधायक नरेंद्र गुप्ता के साथ सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन किया तथा हिंसा में मारे गए आम लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस मौके पर विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में आमजन व भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की निर्मम हत्याएं, और लूटपाट, भाजपा कार्यालयों में आगजनी और विशेष तौर से महिलाओं के साथ जो अमानवीय व्यवहार हुआ है उसकी वे कड़े शब्दों में निंदा करती हैं तथा इस हिंसा में जितने भी व्यक्ति ईश्वर चरणों में लीन हुए हैं उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करती हैं।

विधायक सीमा त्रिखा ने कहा कि ममता बनर्जी भारत के इतिहास में ऐसी पहली महिला होगी जिसका नाम तो ममता है लेकिन चरित्र निर्मम है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी शुरुआत तो देवियों से करती है लेकिन चलती-फिरती देवियों की अस्मिता की उन्हें कोई चिंता नहीं नहीं है, इसके लिए जनता उन्हें कतई माफ नहीं करेगी।

वहीं विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के बाद टीएमसी कार्यकर्ताओं की ओर से लोकतंत्र की हत्या करते हुए कई भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को निशाना बनाया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कई कार्यकर्ताओं की हत्या व महिला कार्यकर्ताओं के साथ दुष्कर्म जैसी निर्मम घटना को अंजाम दिया गया।

ऐसे समय में स्थानीय पुलिस प्रशासन मूक दर्शक बना रहा व उपद्रवी इन घटनाओं को अंजाम देते रहे। भाजपा की महामहिम राष्ट्रपति से यह आग्रह है कि पश्चिम बंगाल में घटित सभी अलोकतांत्रिक घटनाओं की सीबीआई से जांच करवाई जाए व हो सके तो बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

इस मौके पर जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष पंकज सिंगला, विनोद गुप्ता, अमित आहुजा, हरीश खटाना, राज मदान तथा मनजीत सिंह आदि विशेष रूप से मौजूद रहे।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago