Homeकुछ भीमहामारी में बने लोगो के मसीहा सोनू सूद आये कोविड की चपेट...

महामारी में बने लोगो के मसीहा सोनू सूद आये कोविड की चपेट में, ट्वीट कर दी जानकारी

Published on

एक बात फिर महामारी ने अपना विकराल रूप ले लिया है। वैक्सीन लेने के बावजूद भी लोग इसकी जद में आ रहे है। इसके साथ ही लोगों के लिए मसीहा कहे जाने वाले भी कोरोना से नहीं बच पाए, जी हां बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को महमारि ने चपेट में ले लिया है।अभिनेता ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है।

सोनू सूद ने बताया है कि उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव है लेकिन उनका मूड सुपर पॉजिटिव है। ऐसे में साफ है कि सोनू सूद इसे लेकर काफी साकारात्मक हैं। वहीं सोनू सूद ने हाल ही में कोरोना वैक्सीन की पहली डोज भी ली थी।

महामारी काल में जरूरतमंदो के लिए मसीहा बनकर उभरे एक्टर सोनू सूद  ट्विटर पर  लिखा,  ‘कोविड पॉजिटिव, मूड और स्प्रिट सुपर पॉजिटिव.सभी को हाय।आपकी जानकारी के लिए है कि आज सुबह मेरा कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। सुरक्षा के तमाम नियमों को देखते हुए मैंने पहले ही खुद को क्वारंटीन कर लिया है और ध्यान रख रहा हूं लेकिन चिंता मत करिए।

इसने मुझे अपनी समस्याओं को हल करने के लिए पर्याप्त समय दिया है। याद रखिए मैं हमेशा आप के लिए हूं.’ बता दें कि सोनू सूद ने साल 2020 में लगे कोरोना लॉकडाउन के समय मजदूरों की मदद कर सभी एक दिल जीत लिया था।

इसके बाद से अभी तक सोनू सूद अनगिनत लोगों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने लोगों के इलाज, विदेश से भारत वापसी, भारत में अपने घर वापसी से लेकर कई चीजों में लोगों की मदद की है। इतना ही नहीं इस दौरान अपने एक्सपीरियंस पर उन्होंने एक किताब भी लिख दी है। सोनू सूद फिल्म अभिनेता है। वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुके हैं। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है।

महामारी के दौरान उन्होंने कई लोगों की सहायता की थी। कोरोना महामारी के दौरान पिछले वर्ष उन्होंने लोगों की मदद की थी। दरअसल पूरे देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर बड़ी तेजी से फैल रही है। कई लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...