Homeकुछ भीबेहद अनोखा है गुजरात का यह मंदिर, पुजारी आँखों पर पट्टी बांधकर...

बेहद अनोखा है गुजरात का यह मंदिर, पुजारी आँखों पर पट्टी बांधकर करते है पूजा

Published on

नवरात्र चल रहा है तो चलिए माता रानी से जुड़ी कुछ ऐसी रहस्यमयी मंदिर के बारे में बता देते है। गुजरात स्थित मां अम्बाजी देश का पहला और एकमात्र मंदिर है, जहां गर्भग्रह में श्रीयंत्र की पूजा होती है। यह श्रीयंत्र सती का है। यह मंदिर 51 शक्तिपीठों में से है। देवी दुर्गा की कहीं प्रतिमा की पूजा होती है तो कहीं उनके शक्तिस्थलों की। अम्बाजी मंदिर शक्तिपीठों में शामिल सबसे प्रमुख स्थल है क्योंकि यहां माता सती का हृदय गिरा था।

इसका उल्लेख “तंत्र चूड़ामणि” में भी मिलता है। मां अम्बा-भवानी के शक्तिपीठों में से एक इस मंदिर के प्रति मां के भक्तों में अपार श्रद्धा है। इस मंदिर के गर्भगृह में मां की कोई प्रतिमा स्थापित नहीं है।

शक्ति के उपासकों के लिए यह मंदिर बहुत महत्व रखता है। मां अम्बाजी मंदिर गुजरात-राजस्थान सीमा पर स्थित है। मंदिर का शिखर एक सौ तीन फुट ऊंचा है। शिखर पर 358 स्वर्ण कलश सुसज्जित हैं।

माना जाता है कि ये मंदिर लगभग बारह सौ साल पुराना है।इस मंदिर के जीर्णोद्धार का काम 1975 से शुरू हुआ था और तब से अब तक जारी है। कहा जाता है कि इस मंदिर में ही भगवान श्रीकृष्ण का मुंडन संस्कार हुआ था।

इतना ही नहीं भगवान राम और लक्ष्मण जब मान सीता को खोज रहे थे तो वे इस मंदिर में रुके थे। यहां श्रीराम को माता ने एक दिव्य बाण भी दिया था। दिलचस्प बात ये है कि इस मंदिर में पुजारी आंखों पर पट्टी बांधकर पूजा करते हैं। मान्यता है कि इस जगह मान सती का हृदय गिरा था।

इस मंदिर का सबसे बड़ा रहस्य ये है कि यहां के गर्भगृह में मां अंबा की कोई मूर्ति नहीं है। यहां एक अंबा यंत्र रखा हुआ है जिसकी पूजा पुजारी आंखों पर पट्टी बांधकर करते हैं। अंबा देवी के इस यंत्र को गुप्त रखा जाता है। इसे देखने की इजाजत नहीं होती है। यही वजह है कि पुजारी यहां आंखों पर पट्टी बांधकर पूजा पाठ करते हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...