Homeकुछ भीहरियाणा के इन खिलाडियों ने विदेश में जीता मैडल, अंडर-17 में देश...

हरियाणा के इन खिलाडियों ने विदेश में जीता मैडल, अंडर-17 में देश का किया प्रतिनिधित्व

Published on

इटली के रोम में चल रही विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गांव जुआं अखाड़े के पहलवान रोहित शर्मा ने शानदार खेल दिखाते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में रोहित ने मालडोवा के पहलवान शरमनोव से अंतिम क्षण तक मुकाबला किया, लेकिन 12-9 के अंतर से कुश्ती हारते हुए स्वर्ण पदक जीतने से चूक गया। रोहित के रजत पदक जीतने पर साथी पहलवानों में खुशी का माहौल है। रोहित अपनी तीनों कुश्तियां जीतकर फाइनल में पहुंचे थे।

गांव जुआं के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में चल रहे अखाड़े के संचालक पहलवान संजीत ने बताया कि रोहतक के गांव घिलौड़ निवासी रोहित शर्मा उनके पास अखाड़े में अभ्यास करते हैं।

रोहित ने ग्रीको रोमन श्रेणी के 48 किलो भारवर्ग में इटली के रोम में चल रही अंडर-17 वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया।

सोमवार को रोहित ने अपनी तीनों कुश्तियां जीतकर फाइनल में जगह बनाई थी। मंगलवार देर रात स्वर्ण पदक के लिए रोहित का मुकाबला मालडोवा के शरमनोव से हुआ।

मुकाबले के शुरू में रोहित ने मैच को रोचक बना दिया, लेकिन विरोधी पहलवान लगातार बढ़त बनाता रहा। अंत में स्कोर 12-9 था। रोहित ने आखिरी सेकेंड तक स्वर्ण पदक जीतने के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन उन्हें रजत से ही संतोष करना पड़ा।

संजीत पहलवान ने बताया कि रोहित के रजत पदक जीतने पर साथी पहलवानों व अखाड़े से जुड़े अन्य लोगों ने खुशी की लहर है। संजीत ने बताया कि रोम से लौटने पर रोहित को सम्मानित किया जाएगा।

रोहित की जीत पर प्रशिक्षक डालमिया, प्रशिक्षक बलवंत सिंह, विनोद सरपंच, मुकेश सरपंच, जोगेंद्र उर्फ बिल्लू, विक्की, नीटू मास्टर, कुलदीप, संजय, ओम पहलवान, प्रताप ठेकेदार सहित अन्य ने रोहित की जीत पर खुशी व्यक्त की।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...