Categories: कुछ भी

हरियाणा के इन जेलों में हो रहा है अनोखा बदलाव, अंग्रेज़ों के ज़माने से चले आ रहे नियमों में होगा परिवर्तन

हरियाणा के सिरसा में प्रदेश के बिजली, जेल एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश की जेलों में लगातार सुधार के कार्य किए जा रहे हैं। इन सुधारों के परिणाम के रूप में अगले एक-दो माह में जेलों में बदलाव नजर आएगा।

जेल मंत्री बुधवार को सिरसा जेल में तीन दिवसीय आध्यात्मिक कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि जेल कैदियों को संबोधित कर रहे थे। इसके उपरांत बिजली मंत्री ने जेल प्रांगण में पौधरोपण भी किया।

जेल मंत्री ने कहा कि जेलों में कैदियों को अच्छी व पौष्टिक खाना मिले, इसके लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। अंग्रेजों के समय से चले आ रहे खाने के समय को भी बदला जाएगा।

गर्मियों में खाने का समय सायं 7 से 8 बजे, जबकि सर्दियों में सायं 6 से 7 बजे रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर प्रथम चरण में प्रदेश में 11 जेलों में पेट्रोल पंप खोले जाएंगे।

कुरुक्षेत्र जेल में पेट्रोल पंप की शुरुआत की जा चुकी है। कुरुक्षेत्र जेल पेट्रोल पंप के सुखद परिणाम आए हैं, जहां पर हर रोज 10 से 15 लाख रुपये की सेल हो रही है।

पेट्रोल पंप का संचालन कैदियों द्वारा किया जा रहा है। सिरसा जेल में भी पेट्रोल पंप खोला जाएगा, इसके लिए उन्होंने जेल अधीक्षक को प्रस्ताव बनाकर भेजने को कहा।

इस दौरान आचार्य प्रशांत मुकुंद इस्कॉन द्वारका व प्रवीण गुप्ता इस्कान ने अपने भजन व विचारों के माध्यम से कैदियों को अच्छे व बुरे कर्मों के बारे में बताते हुए सही जीवन जीने की सच्चाई से अवगत करवाया।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक दीपक शर्मा, उप अधीक्षक मोहन सिंह, सीएमजीजीए रोमिल होतवानी, एडवोकेट संजीव जैन उपस्थित रहे।

जेल अधीक्षकों को भी मिलेगी यूनिफॉर्म व गाड़ी की व्यवस्था
जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा कि जेल अधीक्षकों को भी जल्द ही यूनिफार्म दी जाएगी।

इसके साथ ही गाड़ी की भी व्यवस्था जेल अधीक्षकों के लिए की जाएगी। उन्होंने कहा कि जेल सुधार की दिशा में किए जा रहे कार्यों के लिए कोई भी कैदी अपने सुझाव दे सकता है।

जो भी अच्छे सुझाव होगा, उन्हें जरूर लिया जाएगा। जेल मंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि कैदियों के अंदर एक सकारात्मक सोच विकसित कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए।

इसके लिए अनेक सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में समय-समय पर जेलों में आध्यात्मिक कार्यक्रम करवाए जाते हैं। उन्होंने कैदियों को कहा कि वे एक अच्छे नागरिक बनकर बाहर जाएं।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago