Categories: कुछ भी

कभी नही गई कॉलेज ,फिर भी हरियाणा की सावित्री जिंदल बनी एशिया की सबसे अमीर महिला

जिंदल ग्रुप की अध्यक्ष सावित्री जिंदल एशिया की सबसे अमीर महिला बन चुकी है। सावित्री जिंदल एक कामयाब बिजनेसवुमन ही नहीं एक पॉलीटिशियन भी है । इस रिपोर्ट की अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

असम के तिनसुकिया में बीता बचपन

सावित्री जिंदल का जन्म 20 मार्च 1950 को हुआ। उनका बचपन असम के तिनसुकिया शहर में बीता। उन्होंने ओम प्रकाश जिंदल से साल 1970 में शादी की थी। उनके पति हरियाणा सरकार में मंत्री और हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा के भी सदस्य रहे थे।

कभी नहीं गई कॉलेज

सावित्री जिंदल कभी कॉलेज नहीं गई। इसके बावजूद पति  के मौत के बाद उन्होंने पूरे कारोबार को संभाला। पति का कारोबार संभालने में सावित्री को काफी मेहनत करनी पड़ी और  दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा।

मुश्किलों के बाद हासिल किया मुकाम

ये मुकाम सावित्री ने कई मुश्किलों के बाद हासिल किया है। सावित्री के पास 89.49 हजार करोड़ की संपत्ति है। करोना काल के दौरान सावित्री जिंदल की संपत्ति 50 फीसदी तक घट गई थी।

दुनिया भर में किया नाम

हाल ही में ब्लूमबर्ग द्वारा इस लिस्ट को जारी किया है जिसमें एशिया की सबसे अमीर महिलाओं में हरियाणा की रहने वाली सावित्री जिंदल का नाम सबसे ऊपर है। चीनी अरबपति महिला को पछा़रते हुए सावित्री जिंदल उनसे आगे निकल ग‌ई।

ब्लूमबर्ग बिलियन इंडिकेट्स में उनकी संपत्ति करीब 11.3 अरब डॉलर आंकी गई है। सावित्री जिंदल  मेटल्स और बिजली उत्पादन के कारोबार से जुड़ी हुई है। इसके साथ ही जिंदल समूह, सीमेंट, बुनियादी, ढांचा और ऊर्जा के क्षेत्र में भी काम करता है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago