Categories: कुछ भी

हरियाणा सरकार ने खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना, कैश में मिलेंगे करोड़ों रुपए

राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाड़ियों का दबदबा कायम, मेडलों की हुई बरसात
बर्मिंघम में 22वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के खिलाडिय़ों ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखा है। अभी तक देश को कुल 56 मेडल हासिल हुए हैं जिसमें 19 गोल्ड, 15 सिल्वर और 22 ब्रॉंज मेडल शामिल हैं। देश की आबादी में लगभग दो प्रतिशत भागीदार हरियाणा ने इन खेलों में अपना दबदबा कायम रखा है। भारतीय दल में इस बार सबसे ज्यादा 43 खिलाड़ी हरियाणा से हैं। इनमें से 17 खिलाडिय़ों ने मेडल जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सभी खिलाडिय़ों को दमदार प्रदर्शन कर प्रदेश और देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करने के लिए बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं।
राष्ट्रमंडल खेलों में अमित पंघाल और नीतू घनघस ने बॉक्सिंग में गोल्ड झटका है तो साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया, रवि कुमार दहिया, विनेश फोगाट और नवीन कुमार ने कुश्ती में गोल्ड मेडल जीता है। सुधीर ने पैरा पावर लिफ्टिंग में गोल्ड हासिल किया है। अंशु मलिक ने कुश्ती में सिल्वर, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, दीपक नेहरा और मोहित ग्रेवाल ने कुश्ती में ब्रॉंज जीता है। सागर अहलावत ने बॉक्सिंग में सिल्वर और जैसमिन लंबोरिया ने बॉक्सिंग में ब्रॉंज जीता है। संदीप कुमार ने एथलेटिक्स ब्रॉंज मेडल जीता है। महिला हॉकी टीम में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों ने अपना जलवा दिखाया है। टीम ने कांस्य पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है। 18 सदस्यीय हॉकी टीम में 8 महिलाएं हरियाणा की हैं।


राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों के बेहतरीन प्रदर्शन से हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल भी गदगद हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने इस बार लट्ठ गाड़ दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा के धाकड़ खिलाडिय़ों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि म्हारे पहलवानों का डंका पूरे विश्व में बजता है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार की खेल नीति का ही परिणाम है कि राष्ट्रमंडल खेलों में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने धड़ाधड़ गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम में शामिल हरियाणा के खिलाडिय़ों ने ना केवल खुद को साबित किया है बल्कि पदक तालिका को भी आगे बढ़ाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए कहा कि अपनी मेहनत के बलबूते पर इन सभी खिलाडिय़ों ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कई सालों में हरियाणा ने देश को बेहतरीन खिलाड़ी दिए हैं। चाहे मुक्केबाजी की बात हो या कुश्ती की ऐसे कई खेल हैं जिसमें हरियाणा के खिलाडिय़ों का प्रदर्शन धाकड़ रहा है। महिला और पुरुष वर्ग दोनों में ही हरियाणा के एथलीट अव्वल साबित हुए हैं। श्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा सरकार मेडल विजेता खिलाडिय़ों को सबसे ज्यादा इनाम राशि देकर सम्मानित करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने वाले खिलाडिय़ों को स्वर्ण पदक के लिए डेढ़ करोड़ रुपए, रजत पदक के लिए 75 लाख रुपए और कांस्य पदक के लिए 50 लाख रुपए देगी। इसके साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को साढ़े सात लाख रुपए मिलेंगे।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago