एयरपोर्ट बस शटल सेवा: एयरपोर्ट से पंचकूला बस स्टैंड जाना होगा आसान, CTU की नई पहल

पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी के बाद अब पंचकूला से भी एयरपोर्ट जाने के लिए बेहद ही सस्ते में शटल बस सेवा की शुरूआत की जा रही है। इस बस सेवा से काफी संख्या में लोगों को लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ में एयरपोर्ट शटल बस सेवा बेहद सफल रही है। लोगों द्वारा इस बस सेवा का काफी संख्या में लाभ लिया जा रहा है। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर जाने के लिए पहले लोगों के पास या तो टैक्सी सेवा का विकल्प था या फिर लोगों को अपने निजी वाहन से जाना पड़ता था। ये दोनों ही सेवा लोगों को महंगी लगती थी। पंरतु जब से चंडीगढ़ में शटल बस सेवा का संचालन आरंभ हुआ है, तब से लोगों को काफी राहत मिली है और उन्होंने इस बस सेवा की सराहना भी की है।

अब पंचकूला का हुआ चयन

चंडीगढ़ में यह प्रयोग सफल होने के बाद अब इसका विस्तार किया जा रहा है और इसके लिए सबसे पहले हरियाणा के पंचकूला शहर का चयन हुआ है। बताया गया है कि चंडीगढ़ अंडरटेकिंग द्वारा इस सेवा का तेजी से विस्तार किया जाएगा। पंचकूला के बाद इसका दायरा अन्य शहरों तक भी बढ़ाए जाने की संभावना है। फिलहाल जल्द ही पंचकूला से यह सेवा आंरभ होने जा रही है। जिसके बाद पंचकूला से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचना ना केवल आसान होगा, बल्कि उसका खर्चा भी काफी कम होगा।

यह होगी शटल बस सर्विस की टाइमिंग

अधिकारियों ने बताया कि, अभी तक शटल बस सर्विस को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बस सर्विस को पंचकुला से भी शुरू करने की काफी डिमांड थी। जिसके कारण सेवा में विस्‍तार किया गया। सीटीयू ने ऑनलाइन बस रिजर्वेशन मैनेजमेंट सिस्टम के तहत एक हेल्प डेस्क भी बनाया है। इस सेवा को शुरू करने का मकसद एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।

अधिकारियों के अनुसार, सुबह 4:20 पर आईएसबीटी-17 से पहली बस शुरू होगी और रात को 12:55 बजे एयरपोर्ट के लिए आखिरी बस मिलेगी। बसों में सीट बुकिंग के लिए एयरपोर्ट पर एक सीटीयू सर्विस काउंटर भी खोला गया है। इन काउंटर पर पैसेंजर शटल बस सर्विस समेत लंबी दूरी वाली इंटर-सिटी बसों की जानकारी भी ले सकते हैं। इन जगहों पर यात्री शटल बस सर्विस के संबंध में अपना फीडबैक भी दे सकेंगे।

मात्र 100 रुपए होगा किराया

हैरत की बात तो यह है कि इन बसों का किराया इतना कम है, जिसे सुनकर कोई भी चौंक जाएगा। महज 100 रुपए में यह बस लोगों को एयरपोर्ट तक पहुंचाएगी। हर स्टॉप से सवार होने वाले यात्री के लिए यही किराया तय किया गया है। कुल मिलाकर इस एयरपोर्ट शटल बस सेवा का लाभ काफी संख्या में लोगों को मिलेगा। जैसे जैसे इस सेवा का दायरा बढ़ेगा, वैसे वैसे लोगों की सुविधा भी बढ़ेगी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago