हरियाणा के नीरज चोपड़ा ने फिर रचा इतिहास, डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने

नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। नीरज चोपड़ा ने स्वीटजरलैंड के ज्यूरिख में आयोजित डायमंड लीग सीरीज में जैवलिन थ्रो इवेंट में नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीता है। नीरज चोपड़ा डायमंड ट्रॉफी जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट के फाइनल में 88.44 मीटर का थ्रो किया। यह मैच कल यानी 8 सितंबर को खेला गया था। इस दिन का भारतीय इतिहास में महत्वपूर्ण योगदान है। इस दिन कोहली ने अपने करियर का पहला टी-20 शतक लगाया था। वहीं भुवनेश्वर कुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में 5 विकेट हॉल लेकर पहले गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। वहीं अब नीरज चोपड़ा ने भी कल डायमंड ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है।

नीरज चोपड़ा ने यह कीर्तिमान अपने नाम करने के लिए चेक रिपब्लिक के जाकूब वैडलेक और जर्मनी के जूलियन वेबर को पीछे छोड़ा। नीरज चोपड़ा ने फाइनल मैच में फाउल के साथ आगाज किया, जबकि वैडलेक ने पहले ही प्रयास में 84.15 मीटर की दूरी हासिल की। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 88.44 मीटर की दूरी हासिल की और मैच के आखिरी प्रयास तक कोई भी खिलाड़ी इसे पार नहीं कर सका।


इस दौरान नीरज चोपड़ा ने 3 ऐसे थ्रो किये जो बाकि खिलाड़ियों से आगे थे। उन्होंने अपने तीसरे प्रयास में 88.00 मीटर, चौथे प्रयास में 86.11 मीटर, 5वें प्रयास में 87 मीटर और अपने अंतिम प्रयास में 83.60 मीटर की दूरी हासिल की। वहीं वैडलेक ने अपने दूसरे प्रयास में 86.94 मीटर हासिल करके अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

13 महीने के अंदर नीरज ने जीता चौथा बड़ा खिताब


नीरज चोपड़ा ने पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतकर सनसनी मचा दी थी। अभिनव ब्रिंदा के बाद वह ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले सिर्फ दूसरी भारतीय बने थे। इसके अलावा एथलेटिक्स में गोल्ड जीतने वाले नीरज भारत के पहले खिलाड़ी हैं। इस साल नीरज ने तीन बड़े कारनामे किए। उन्होंने अमेरिका के यूजीन में 24 जुलाई को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल जीता। इस दौरान नीरज चोटिल हो गए और उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में हिस्सा नहीं लिया।

चोट के करीब एक महीने बाद उन्होंने मैदान पर वापसी की और इतिहास रचा। डायमंड लीग के लुसाने चरण में नीरज ने पहले प्रयास में भाला 89.08 मीटर दूर फेंका। यह उनके करियर का तीसरा सर्वश्रेष्ठ प्रयास था। उन्होंने लुसाने लेग में गोल्ड मेडल जीता। अब उन्होंने डायमंड लीग फाइनल का खिताब भी जीता।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago