Homeकुछ भीआम आदमी पार्टी ने एक बार फिर साधा सरकार पर निशाना,कहा सरकार...

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर साधा सरकार पर निशाना,कहा सरकार जल्द कराए एम्बुलेंसो में ऑक्सीजन की व्यवस्था

Published on

चंडीगढ 15 मई। आम आदमी पार्टी के हरियाणा सहप्रभारी व सांसद डा सुशील गुप्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह कैसी तैयारी है हरियाणा सरकार अपने प्रदेश की एंबुलेस तक को ऑक्सीजन के सिलेंडर मुहैया नहीं करवा पा रही, दूसरी तरफ दावा कि कोरोना को लेकर प्रदेश में सभी जरूरी उपकरण व आॅक्सीजन की कमी नहीं होने दी जाएगी। जबकि सच्चाई बिलकुल विपरित है। कुरुक्षेत्र में एंबुलेंस वालों ने ऑक्सीजन न होने पर हडताल कर रखी है।

डा गुप्ता ने कहा कि एक तरफ तो कोरोना जैसी महामारी को लेकर पहले से ही हरियाणा की जनता त्राहिमाम कर रही है। हस्पताल मे बैड, आईसीयू, कोरोना टेस्ट किट एंव दवाईयों को लेकर लोग एक से दूसरे शहर मरीजों को लेकर भाग दौड में लगे है।

उन्होंने कहा इस दौड भाग में मरीजों के साथ एंबुलेंस भी दौड रही है। मगर दुख उस समय और बढ जाता है, जब पता चलता है कि हरियाणा के कुरू़क्षेत्र में एंबुलेंस वालों ने हडताल इस लिए कर दी, क्योंकि उनको ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। एंबुलेंस ऑक्सीजन के बिना अधूरी मानी जाती है, क्योंकि इसमें मौजूदा मरीज को इसकी सबसे अधिक जरूरत होती है।

डा सुशील गुप्ता ने कहा कि मरीजों को हस्पताल तक पहुंचाने में अहम किरदार एंबुलेंसों को होता है। मगर प्रदेश के जिलों की एंबुलेंस सर्विसे ही बिमार हो चली है। इसकी जानकारी प्रदेश प्रशासन को है। इसके बावजूद कोई मदद नहीं हो पा रही। जिससे मरीजों को लाने ले जाने का काम बेहद मुश्किल हो चला है।

उन्होंने सरकार से हरियाणा सरकार और प्रदेश प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने को कहा।
उन्होंने एक बार फिर से भाजपा सरकार से कहा कि वह दलगत राजनीति से बाहर निकलकर लोगों को इस कोरोना महामारी में तत्काल प्रभाव से मदद करें, ताकि हालत को सुधारा जा सके।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...