Categories: ख़ास

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर, दशहरा-दीवाली और छठ पूजा के दौरान चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों को रेलवे ने राहत पहुंचाने का निर्णय लिया है, ताकि वह स्वजनों संग त्योहार मना सकें और पर्व के दौरान धार्मिक स्थलों की बिना किसी परेशानी के यात्रा कर सकें।

अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेनों में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए रेलवे ने छह विशेष रूट पर त्योहार स्पेशल ट्रेनों के संचालन का फैसला किया है।

इसमें आनंद विहार टर्मिनल से श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष ट्रेन, श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनारस के बीच चंडीगढ़ से गोरखपुर, जम्मूतवी से बरौनी और नई दिल्ली से कटरा के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन दोनों दिशाओं में किया जाएगा।

आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा



ट्रेन नं.01672/01671 आनंद विहार टर्मिनल-श्री माता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार टर्मिनल का संचालन सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी और अंबाला छावनी के रास्ते किया जाएगा।

द्विसाप्ताहिक वातानुकूलित विशेष ट्रेन सोमवार और गुरुवार को आनंद विहार टर्मिनल से 17 अक्टूबर से 10 नवंबर तक तक और श्री माता वैष्णो देवी कटरा से 18 अक्टूबर से 11 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे।

इसमें फस्र्ट एयर कंडीशन कोच का एक कोच, टू टियर एसी के पांच और थ्री टियर एसी के 11 कोच सहित अन्य लगैज कोच होंगे। ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रात 11 बजे प्रस्थान करके अगले दिन तड़के 3.33 पर अंबाला छावनी और दोपहर 12.30 बजे श्री माता वैष्णो कटरा पहुंचेगी। ट्रेन श्री माता वैष्णो कटरा से रात 9.40 बजे प्रस्थान करके सुबह छह बजे अंबाला छावनी और सुबह 11.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनारस



ट्रेन नंबर 01654/01653 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बनारस-श्री माता वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक विशेष ट्रेन अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद, लखनऊ के रास्ते चलाई जाएगी। यह ट्रेन रविवार को श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा से दो अक्टूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी।

ट्रेन में 18 कोच लगाए जाएंगे। इसमें टू टियर एसी के एक, थ्री टियर एसी के चार, स्लीपर के सात कोच और जनरल/सेकेंड सिङ्क्षटग के तीन कोच होंगे। ट्रेन श्री माता वैष्णो कटरा से रात 11.20 बजे प्रस्थान करके सुबह 7.50 बजे अंबाला छावनी और रात 11.45 बजे बनारस पहुंचेगी। बनारस से ट्रेन सुबह 6.15 बजे प्रस्थान कर रात 10.05 बजे अंबाला छावनी और सुबह 10.55 बजे श्री माता वैष्णो कटरा पहुंचेगी।

चंडीगढ़-गोरखपुर



ट्रेन नंबर 01656/01655 चंडीगढ़-गोरखपुर-चंडीगढ़ साप्ताहिक विशेष ट्रेन को अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद और लखनऊ के रास्ते चलाया जाएगा। ट्रेन 20 अक्टूबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चंडीगढ़ से और बनारस से ट्रेन 21 अक्टूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं। इसमें फस्र्ट एसी का एक कोच, टू टियर एसी के दो कोच, थ्री टियर एसी के छ, स्लीपर के छ और जनरल/सेकेंड सिङ्क्षटग के चार कोच लगाए जाएंगे।

ट्रेन चंडीगढ़ से रात 11.20 बजे प्रस्थान करके रात 12.10 बजे अंबाला छावनी और शाम 6.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन गोरखपुर से रात 10.10 बजे प्रस्थान करके दोपहर 1.20 बजे अंबाला छावनी और दोपहर 2.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।

जम्मूतवी-बरौनी जंक्शन



ट्रेन नंबर 04646/04645 जम्मूतवी-बरौनी जंक्शन-जम्मूतवी साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन अंबाला छावनी, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली के रास्ते किया जाएगा। ट्रेन 29 सितंबर से 10 नवंबर तक प्रत्येक गुरुवार को जम्मूतवी से और बरौनी जंक्शन से 30 सितंबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी।

ट्रेन जम्मूतवी से सुबह 5.45 बजे प्रस्थान करके दोपहर 12.50 बजे अंबाला छावनी और सुबह 11.45 बजे बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन बरौनी जंक्शन से शाम 4 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 2.45 बजे अंबाला छावनी और रात 8.45 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी।

अमृतसर-पटना



ट्रेन नंबर 04076/04075 अमृतसर-पटना-अमृतसर का संचालन अंबाला छावनी, पानीपत, कानपुर, प्रयागराज, बनारस, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन और दानापुर के रास्ते किया जाएगा।

ट्रेन अमृतसर से 17,18,22, 23, 27 व 28 अक्टूबर, 1,2 और 7 नवंबर को दोपहर 2.50 बजे प्रस्थान करके शाम 7.40 बजे अंबाला छावनी और अगले दिन दोपहर 3.45 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी।

ट्रेन पटना से 20, 21, 25, 26, 30 व 31 अक्टूबर एवं 4,5 व 10 नवंबर को शाम 5.45 बजे प्रस्थान करके अगले दिन दोपहर 1.35 बजे अंबाला छावनी और शाम 6.10 बजे अमृतसर पहुंचेगी।

नई दिल्ली-कटरा



ट्रेन नंबर 01633/01634 नई दिल्ली-कटरा-नई दिल्ली का संचालन सोनीपत,पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर कैंट, अंबाला छावनी, पठानकोट, जम्मूतवी, उधमपुर के रास्ते दोनों दिशाओं में चलेगी।

ट्रेन 30 सितंबर से 11 नवंबर तक नई दिल्ली से रात 11.50 बजे प्रस्थान करके तड़के 2.35 बजे अंबाला छावनी और दोपहर 12 बजे कटरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 1 अक्टूबर से 12 नवंबर तक कटरा से रात 9.10 बजे प्रस्थान करके सुबह 5.45 बजे अंबाला कैंट और सुबह 10.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago