Categories: ख़ास

हरियाणा के बजरंग पूनिया ने किया कमाल, वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में भारत के लिए जीता ब्रॉन्ज

ओलंपिक ब्रांज मेडलिस्ट बजरंग पुनिया ने बेलग्रेड में विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में ब्रांज मेडल जीता है। ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट व 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बजरंग पूनिया ने वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है। बताया जा रहा है कि यह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में भारत का दूसरा पदक रहा। इससे पहले महिला पहलवान विनेश फोगाट ने कांस्य पदक जीता था।

बता दें कि पुनिया ने 65 किलोग्रामभार वर्ग में कांस्य पदक के मैच में पुएर्टो रिको के सेबस्टियन रिवेरा को हरा दिया। इससे पहले बजरंग को क्वार्टर फाइनल में यूएसए के जॉन दियाकोमिहालिस ने हराया था। फिर रेपचेज के जरिए बजरंग कांस्य पदक के मैच में पहुंचे और जीत हासिल की।



विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पुनिया का यह चौथा पदक है। बजरंग ने 2013 में कांस्य, 2018 में रजत और 2019 में फिर से कांस्य जीता। बजरंग पुनिया इस वैश्विक आयोजन में चार पदक जीतने वाले एकमात्र भारतीय पहलवान हैं। भारत ने विश्व कुश्ती अभियान को दो कांस्य पदक के साथ समाप्त किया। बजरंग से पहले विनेश फोगट ने महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता था।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago