Categories: ख़ास

1 अक्टूबर से हरियाणा की इन बसों की दिल्ली में `नो एंट्री`, जानें क्या है वजह?

दिल्‍ली जाने वाले यात्रियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। दिल्ली की सड़कों पर अब हरियाणा रोडवेज की पुरानी बसे नहीं चलेंगी। ,दरअसल, दिल्ली सरकार की ओर से बीएस-4 माडल इंजन की बसों का दिल्ली में प्रवेश एक अक्टूबर से बैन करने संबंधी पत्र जारी किया गया है।


यह फैसला दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण लिया गया है। बसों के दिल्ली के अंदर बैन होने पर दिल्ली के लिए सफर करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी। स्थानीय रोडवेज डिपो की लगभग सभी बसें बीएस-4 इंजन की हैं। ऐसे में अधिकारियों की चिंता बढ़ी हुई है।

बार्डर पर ही उतारे जाएंगे यात्री

अगर दिल्ली में बसों की एंट्री बैन होती है तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की बसों के चालकों द्वारा बार्डर पर ही उतारा जाएगा। जिससे दिल्ली में अपने गंतव्य पर जाने के लिए यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ेगा। जिससे उनकी जेब पर भी बोझ बढ़ेगा। हालांकि इस बारे में हरियाणा परिवहन विभाग प्लानिंग कर रहा है। बताया जा रहा है कि रोडवेज विभाग की ओर से दिल्ली सरकार से 31 मार्च 2023 तक बीएस-4 माडल इंजन की बसों की एंट्री के लिए अनुमति लेने के प्रयास किए जा रहे हैं।

रोडवेज विभाग के बेड़े में करीब 131 बसें हैं जो आन रोड हैं। इनमें से लगभग सभी बसें बीएस-4 माडल इंजन की हैं। जिले से दिल्ली के लिए रोजाना करीब 55 चक्कर हैं। रोजाना करीब सात हजार यात्री सफर करते हैं। उनकी परेशानी बढ़ना लाजिमी है। वहीं, यदि एक अक्टूबर से बीएस-4 इंजन की बसों का दिल्ली में प्रवेश बंद होता है तो दिल्ली जाने वाले यात्रियों को ट्रेन के माध्यम से दिल्ली जाना होगा। ऐसे में ट्रेनों में भीड़ बढ़ने की संभावना है।

डिपो में लगभग बसें बीएस-4 माडल इंजन की हैं। दिल्ली सरकार की ओर से अगले महीने से इन बसों की एंट्री बंद करने संबंधी पत्र जारी करने के बारे में सुनने में आया है। हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं आई है। जो भी निर्देश होंगे उनका नियमानुसार पालन किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago