Categories: ख़ास

हरियाणा सरकार ने पशुओं की सुरक्षा के लिए किया बड़ा एलान, पशुओं के लिए खरीदी जाएंगी 70 एंबुलेंस

हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में विकास के लिए कई योजनाओं को चलाया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य प्रदेश को विकसित और समृद्ध बनाने का है। अक्सर देखा जाता है कि कई पशु कई कारणों से घायल हो जाते हैं और सही समय पर इलाज न मिलने के कारण उन्हें दम तोड़ना पड़ जाता है। लेकिन हरियाणा में अब पशुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।



बताया जा रहा है कि हरियाणा में भी अब पशुओं के लिए 70 एंबुलेंस को खरीदा जाने वाला है। इससे पशुओं को भी सही समय पर मदद मिल पाएगी और उनकी जान को भी बचाया जा सकेगा। हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार मिलकर इस पर काम कर रही हैं। ऐसे में कई पशुपलकों को भी लाभ मिलने वाला है।

हरियाणा में पशुओं के लिए खरीदी जाएगी 70 एंबुलेंस



हरियाणा सरकार ने हाल ही में बड़ा एलान किया है। प्रदेश में पशुओं के लिए भी अब 70 एंबुलेंस को खरीदा जाने वाला है। ये एंबुलेंस आधुनिक सुविधाओं से लेस होने वाली हैं और इन एंबुलेंस को 11.20 करोड़ की लागत से ही खरीदा जाने वाला है। सीएम मनोहर लाल के मार्गदर्शन और कृषि मंत्री जेपी दलाल के नेतृत्व में पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा एंबुलेंस खरीदने का काम किया जा रहा है।

इमरजेंसी स्थिति में अब पशुपालकों को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। अब वे पशुओं के लिए इन एंबुलेंस का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय कृषि मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला और हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल के बीच भी इस विषय पर विस्तार से चर्चा की गई है। प्रदेश में दो प्रखंडों पर 2 एंबुलेंस की सुविधा दी जाने वाली है। फिलहाल प्रदेश में पशुओं की संख्या 70 लाख है इसलिए 70 एंबुलेंस की सुविधा दी जाने वाली है।

समय रहते अस्पताल पहुंच पाएँगी पशु



दरअसल कोई न कोई पशु कभी वाहनों से टकरा जाता है या कई और कारणों से घायल हो जाता है ऐसे में उन्हें सही समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जाता है और पशुओं का दम टूट जाता है। लेकिन एंबुलेंस सुविधा शुरू होने के बाद पशुओं को समय रहते ही अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago