Categories: कुछ भी

बारात को खाना न मिलने पर दूल्हा भागा मंडप छोड़ कर, पुलिस लाई वापस

बिहार के जमुई में शादी का एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिला। अक्सर शादी में कुछ न कुछ कमी रह ही जाती है इसके बावजूद भी एक पिता अपनी बेटी की शादी में हर वो चीज करने की कोशिश करता है जिसे उसे करना चाहिए। फिर भी कुछ बाराती ऐसे होते है जिन्हें कमी ही लगती है और वो हंगामा कर देते है। जमुई में भी एक शादी समारोह का आयोजन किया गया था।

यहां सभी तैयारी पूरी कर ली गयी थी। जैसे ही मंडप में बारात आया वैसे ही उन्हें शिकायत शुरू हो गयी। दरअसल दुल्हन पक्ष की तरफ से स्वागत में कमी रह गयी और ये बात दूल्हे को पसंद नहीं आई जिसके बाद उसने हंगामा खड़ा कर दिया।

फिर क्या था मामला थाना पहुंच गया जहां पुलिस ने दोनों पक्ष को बुलाकर समझाया।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा पंचायत के दिघरा मंडल टोला गांव में शादी करने आया दूल्हा नाराज होकर मंडप छोड़ भाग गया।

बताया जाता है कि दिघरा मंडल टोला निवासी पप्पू मंडल की 20 वर्षीय पुत्री काजल कुमारी की शादी नो मई 2021 को मुंगेर जिला अंतर्गत सफियाबाद थाना क्षेत्र के डकरा खुचिया गांव निवासी महेश मंडल के पुत्र नीतीश कुमार के साथ होना निश्चित किया गया था।

विधि-विधान के साथ दुल्हन के घर दूल्हे राजा बारात लेकर पहुंचे। इस बीच दूल्हे राजा बारात को समय पर भोजन नहीं मिलने से नाराज हो गया।उन्‍होंने पहले वहीं हंगामा किया। वधू पक्ष के लोगों को काफी भला-बुरा कहा।

फ‍िर शादी नहीं करना की बात कहकर वे मंडप छोड़ चल दिए। उसके बाद स्थानीय लोगों ने थाने में जाकर जानकारी दी। उसके बाद पुलिस ने दूल्हे को किसी तरह ढूंढ निकाला। फिर दोनों पक्ष को पुलिस ने थाने में बुलाया और समझाया।

बड़ी मशक्क्त के बाद समझा-बुझाकर दूल्हे को शादी के लिए तैयार किया गया। जिसके बाद दुल्हन के घर पर शादी की सभी रस्में पूरी हुई। साथ में दोनों पक्ष के बॉड बनवाया गया। दूल्हे पक्ष के स्‍वजनों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी तरह की प्रताड़ित करने पर कठोर कार्रवाई होगी।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago