Categories: ख़ास

हरियाणा के 89 वर्षीय कल्लूराम को सलाम, 4000 फुट ऊंची पहाड़ी पर पशुओं के लिए बना दिया तालाब

चाहे तो इंसान कुछ भी कर सकता है। बुलंद हौंसलों से कोई भी व्यक्ति सफलता के मुकाम को हासिल कर सकता है। आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने बुलंद हौंसलो से वो उपलब्धि हासिल की है जो हर किसी के लिए हासिल करना काफी मुश्किल होता है। इनका नाम कल्लूराम है जो हरियाणा के चरखी दादरी के अटेला कलां के निवासी हैं।

50 साल की मेहनत का परिणाम



कल्लूराम ने 50 वर्ष की मेहनत के बाद 4 हज़ार फुट की ऊंची पहाड़ी पर पशुओं के लिए तालाब बना दिया है। ये काम कल्लूराम ने बिना किसी मदद के किया है। शुरुआत में लोगों ने कल्लूराम का मज़ाक भी बनाया था लेकिन आज वही लोग कल्लूराम की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं ।

ऐसे आया इस तालाब को बनाने का विचार



हरियाणा के चरखी दादरी के रहने वाले कल्लूराम आज चर्चा का विषय बन गए हैं। कल्लूराम ने 4 हज़ार फुट ऊंची पहाड़ी पर पशुओं के लिए तालाब का निर्माण किया है। इस तालाब को तैयार करने में कल्लूराम को 50 वर्ष का समय लगा है। आज कई पशु इस तालाब से पानी पीकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। एक घटना ने कल्लूराम को झकझोर दिया था जिसके बाद ही कल्लूराम ने इस तालाब का निर्माण करने का फैसला किया था।

प्यास से तड़प कर मर गया गाय का बच्चा



दरअसल जब कल्लूराम 18 वर्ष के थे तो अटेला कलां की पहाड़ी पर पशुओं को चारा चराने के लिए जाया करते थे। लेकिन एक दिन गाय के एक बच्चे ने प्यास से तड़पकर अपनी जान दे दी। जिसके बाद ही कल्लूराम ने इस तालाब को बनाने का फैसला किया। अगले ही दिन कल्लूराम छैनी हथौड़ा लेकर पहाड़ी की ओर निकल पड़े। इस तालाब की लंबाई 70फुट, चौड़ाई 65 फुट और गहराई 38 फुट की है।

लोगों ने किया मज़ाक लेकिन नहीं मानी हार



जब कल्लूराम ने ये काम शुरू किया तो लोग उनका मज़ाक बनाया करते थे। इस काम में उनकी किसी ने भी मदद नहीं की। लेकिन कल्लूराम ने भी हार नहीं मानी और अकेले ही इस काम को पूरा किया। जो लोग कभी उनका मज़ाक बनाया करते थे आज वही लोग उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। हर रोज़ इस तालाब के लिए कल्लूराम ने 8-10 घंटे का समय दिया है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago