Categories: कुछ भी

लॉकडाउन में बंद हुआ जीवन भर की कमाई से खोला हुआ रेस्ट्रॉन्ट तो बेचने लगे चोले कुलचे, अब काम रहे है 2000 रुपये महीना

देश में लगे लॉकडाउन की वजह से काफी लोगों को नुकसान हुआ है। बहुत से लोगों की नौकरी तक चली गयी। ऐसे में जीवन चला पाना काफी मुश्किल हो गया है। आज एक ऐसे ही शख्स की बात करने जा रहे है जिन्होंने खूब मेहनत कर अपने सपने को पूरा किया लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और लॉकडाउन लग गया।

दरअसल दिल्ली के रहने वाले दीपक 9 सालों से नौकरी कर रहे थे लेकिन उनका सपना था कि वो एक रेस्टॉरेन्ट खोले, फिर उसने अपनी सारी जमा पूंजी लगाकर एक रेस्टॉरेन्ट खोला लेकिन उनकी किस्मत ज्यादा दिन तक नहीं चल पाई।

5 महीने बाद ही लॉकडाउन लग गया और सारा मामला ठप पड़ गया। इन सब हालातों के बीच दीपक ने हार नहीं मानी और उसने फिर से नया कुछ करने को सोचा और छोले कुलछे बेच अपना जीवन सामान्य  कर लिया।

दीपक छाबड़ा जो दिल्ली के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि बचपन से ही उन्हें परेशानियाँ झेलनी पड़ी है। जब दीपक का जन्म हुआ था तब उन्हें काफ़ी तेज बुखार हुआ। डॉक्टर से दिखाने पर उन्होंने ग़लत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे दीपक के दिमाग़ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा।

काफ़ी इलाज़ चला, उसके बाद इनके माँ बाप इन्हें गुरुद्वारा ले गए। उसके बाद दीपक के स्वास्थ्य में काफ़ी सुधार आया। दीपक अब बोलने भी लगे थे, लेकिन अभी भी इन्हें शारीरिक समस्याएँ थी। इनके कमर में रॉड भी डाला गया। इस तरह इनका बचपन काफ़ी मुश्किलों में गुजरा।

जैसे तैसे करके दीपक ने अपनी पढ़ाई कर नौकरी की। आपको बता दे कि रेस्टोरेंट बंद होने के बाद 1 महीने तक पॉकेट से ही वर्कर्स की सैलरी और किराया देना पड़ा। एक बार फिर से इनकी सारी पूंजी ख़त्म हो चुकी थी।

फिर दीपक मार्किट में घूम कर सर्वे किया और जाना कि उसे आगे क्या करना चाहिए। उसके बाद उसने छोले कुलछे लगाने के बारे में सोचा और मेहनत उसे खूब आगे बढ़ाया।

इसी के साथ ग्राहकों का भी अच्छा रिस्पांस मिला। अब दीपक को रेस्टोरेंट के बंद होने का कोई अफ़सोस नहीं है। अब उनका एक लक्ष्य है एक बड़ी गाड़ी खरीदना और उसी से छोले कुलचे बेचना।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago