Categories: ख़ास

18 राज्यों को पीछे छोड़कर नंबर वन बना हरियाणा , जाने कैसे

हरियाणा कई मामलों में बाकी प्रदेशो से काफी आगे निकल रहा है। हर क्षेत्र में हरियाणा के वासियों को लाभ पहुंचाने का काम किया जा रहा है। वहीं अब हरियाणा के नाम खास उपलब्धि भी लगी है जिसके बाद से ही हरियाणा के प्रशासन की तारीफ हो रही है। हाल ही में पब्लिक अफेयर्स सेंटर के 7 वें संस्करण के PAE का एलान किया गया है।

इस लिस्ट में बड़े राज्यों में हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया है। ये वाकई हरियाणा के लिए बड़ी उपलब्धि है क्योंकि पहला स्थान हासिल करने में हरियाणा ने 18 राज्यों को पीछे छोड़ दिया है। अब हरियाणा सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय में सबसे आगे निकल गया है।

इस मामले में सबसे आगे निकला हरियाणा



हाल ही में पब्लिक अफेयर्स सेंटर के 7 वें संस्करण के PAE का एलना किया गया है। जिसे दो कैटेगरी यानि बड़े राज्यो और छोटे राज्यों में बांटा गया है। बड़े राज्यों में 18 राज्यों को पीछे छोड़ हरियाणा ने पहला स्थान हासिल किया है। इस बार हरियाणा का स्कोर 0.6948 रहा है। ये स्थान हरियाणा को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय में बेहतर काम करने के लिए दिया गया है। पंजाब को इस श्रेणी में 5 वां स्थान मिला है। हरियाणा के साथ तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक भी इस लिस्ट में शामिल हैं। छोटे राज्यों में सिक्किम ने पहला स्थान हासिल किया है।

इस क्षेत्र में हरियाणा ने किया है बेहतर काम



बता दें कि राजनीतिक न्याय को ग्रामीण एवं निकाय संस्था, आम जनता की समस्याओं का निपटारा और घटते अपराध से मापा गया है तो वहीं आर्थिक न्याय को कार्मिक मजदूरी, श्रमिक उत्पादन, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसे कई घटकों से मापा गया है। सामाजिक न्याय को सैनिटेशन, स्कूलों में साफ पानी, बच्चों के विकास लॉजिस्टिक्स और ट्रेड सेवाओं से मापा गया है जिसके लिए केंद्र सरकार के आंकड़ों का इस्तेमाल किया गया है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago