Categories: ख़ास

हरियाणा की बेटी दीपिका ने कुवैत में लहराया तिरंगा, एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता रजत

हरियाणा अब खेलो का हब बनता जा रहा है। हरियाणा के खिलाड़ी सिर्फ अपने परिवार और प्रदेश का ही नहीं बल्कि देश का नाम भी विदेश स्तर पर ऊंचा कर रहे हैं। हाल ही में नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया था जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने धड़ाधड़ मेडल जीते और हरियाणा को तीसरा स्थान भी मिला।

वहीं अब कुवैत में भी चौथी यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें हरियाणा की बेटी दीपिका ने देश का नाम रोशन कर दिया है। इस चैंपियनशिप का आयोजन कुवैत में किया गया था। आज हर कोई दीपिका पर गर्व कर रहा है। आइए जानते हैं खबर से जुड़ी खास बातें

दीपिका ने विदेश में लहराया तिरंगा



दरअसल हाल ही में 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक कुवैत में चौथी यूथ एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें एथलेटिक्स हरियाणा की बेटी दीपिका ने भी भाग लिया था। अब इस चैंपियनशिप में दीपिका ने 50 मीटर 15 सेंटीमीटर का जेवलीन थ्रो कर रजत पदक अपने नाम कर लिया है। ऐसे में दीपिका ने सिर्फ अपने परिवार का ही नहीं बल्कि भारत और हरियाणा का नाम भी रोशन कर दिया है। हर कोई दीपिका पर गर्व कर रहा है।



इससे पहले भी रोशन कर चुकी हैं नाम



दीपिका के गुरु हनुमान सिंह ने बताया है कि 17 सितंबर से 19 सितंबर तक यूथ नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप का भी आयोजन किया गया था जिसमें दीपिका ने नया रिकॉर्ड बनाया और भारत यूथ एशिया टीम में भी अपनी जगह बना ली। अब दीपिका की सफलता से हर कोई खुश है। दीपिका अभी 12वीं कक्षा में पढ़ रही हैं और उनके पिता भी किसान हैं। लेकिन आज दीपिका के पिता को भी बेटी पर गर्व हो रहा है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago