Categories: ख़ास

देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हरियाणा में बनेंगे आधुनिक हथियार

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि डिफेंस के क्षेत्र में लगने वाली कंपनियों को हरियाणा सरकार से विशेष रियायतें दी जाएंगी। यह जानकारी उन्होंने गुजरात के गांधीनगर में आयोजित “डेफएक्सपो-22” के दौरान “हरियाणा पवेलियन” में विभिन्न कंपनी प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए दी। डिप्टी सीएम ने वहां पर भारतीय कंपनियों द्वारा निर्मित आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि वैसे तो भारत की सेनाओं ने हमेशा ही अपनी क्षमता साबित की है, फिर भी बदलते तकनीकी युग को देखते हुए हमारी सेना को आधुनिक हथियारों की जरूरत है। उन्होंने “मेक इन इंडिया” नीति के तहत देश की कंपनियों द्वारा बनाए गए आधुनिक हथियारों को देखने के बाद कहा कि अब भारत दुश्मन देशों के किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए बेहतर तरीके से तैयार है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा का सेना में हमेशा से ही विशेष योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में क्षेत्रफल व जनसंख्या की दृष्टि छोटा राज्य होते हुए भी हरियाणा की अविस्मरणीय भूमिका रही है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि अब हरियाणा देश के लिए आधुनिक हथियार बनाने में योगदान देने को भी तैयार है और इस क्षेत्र की कंपनियों को हरियाणा में निवेश करने पर विशेष रियायतें दी जाएंगी।

डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि नया भारत इरादों, आधुनिकता और क्रियान्वयन के मंत्र के साथ रक्षा क्षेत्र में भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले भारत को दुनिया का सबसे बड़ा रक्षा आयातक माना जाता था लेकिन नए भारत ने अपने इरादे एवं इच्छाशक्ति दिखाई और ‘मेक इन इंडिया’ आज रक्षा क्षेत्र में सफलता की एक कहानी बन गया है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हाल के वर्षों में हमारा रक्षा निर्यात आठ गुना बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हम दुनिया के 75 से अधिक देशों में रक्षा सामग्री और उपकरणों का निर्यात कर रहे हैं और वर्ष 2021-22 में भारत से रक्षा निर्यात 1.59 अरब डॉलर यानी करीब 13 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत सरकार ने इसे 5 अरब डॉलर यानी 40 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago