कहते हैं कि यदि मेहनत सच्ची हो तो सफलता मिलने से भी कोई नहीं रोक सकता। आज भी ऐसे कुछ लोग हैं जिन्होंने कड़ी मेहनत के दम पर न सिर्फ अपने परिवार का बल्कि पूरे देश का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। ऐसी ही एक खबर खूब चर्चाओं में है जिसमें एक किसान के बेटे ने भी परिवार के साथ साथ देश का नाम रोशन कर कर दिया है। इनका नाम मनोज नेहरा है जो हरियाणा के सिरसा के छोटे से गाँव के रहने वाले हैं।
हाल ही में मनोज को जापान की बड़ी कंपनी से लाखों के पैकेज की नौकरी मिली है। ये सब मनोज की मेहनत का ही नतीजा है। इसके लिए मनोज ने भी काफी मेहनत की है। मनोज की इस सफलता से आज सिर्फ उनका परिवार ही नहीं बल्कि उनका पूरा गाँव खुश नज़र आ रहा है। वहीं मनोज भी इस सफलता से काफी खुश हैं।
हम जानते हैं कि किसी भी चीज़ के लिए शिद्दत से मेहनत की जाए तो उसमें सफलता जरूर मिलती है। आमतौर पर कुछ लोग गरीबी का या मध्यमवर्गीय परिवार से होने का हवाला देते हुए जिंदगी में कुछ करना छोड़ देते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे हालातों में भी सफलता को हासिल करने का जज़्बा रखते हैं। ऐसी ही कहानी है हरियाणा के सिरसा के छोटे से गाँव नुहियांवाली के रहने वाले मनोज नेहरा की। हाल ही में मनोज ने कुछ ऐसा कर दिखाया है जिससे वे लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं।
मनोज एक किसान के बेटे हैं लेकिन आज अपनी मेहनत के दम पर सफलता को हासिल कर चुके हैं। हाल ही में मनोज को जापान की कंपनी एक्सेंचर से 70 लाख रूपये का सालाना पैकेज मिला है। एक किसान के बेटे के लिए ये वाकई काफी बड़ी बात है। ये सब मनोज ने अपनी मेहनत के दम पर ही हासिल किया है। आज पूरा गाँव मनोज की सफलता की खुशी मना रहा है। हर कोई उनकी कड़ी मेहनत की तारीफ भी कर रहा है।
आज मनोज की कामयाबी पर उनके पिता भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं। मनोज के पिता ने बताया कि मनोज हमेशा से ही पढ़ाई लिखाई में काफी अच्छे थे। मनोज ने शुरुआती पढ़ाई अपने ज़िले से ही पूरी की और 12वीं की पढ़ाई के लिए राजस्थान के सीकर चले गए। वहीं 12वीं के बाद मनोज ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा के लिए तैयारी की और उन्हें आईआईटी खड़गपुर mएन दाखिला मिल गया। यहाँ से मनोज ने बीटेक की पढ़ाई की है और वे अब एमटेक फाइनल ईयर में हैं। पढ़ाई के दौरान ही इस कंपनी के लिए मनोज का इंटरव्यू हुआ था और उन्हें नौकरी मिल गई।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…