Homeख़ासहरियाणा सीईटी परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, HSSC ने जारी किया नोटिस,...

हरियाणा सीईटी परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, HSSC ने जारी किया नोटिस, जानिए एग्जाम का टाइम और अन्य निर्देश

Published on

हरियाणा में ग्रुप-C के 26 हजार पदों के लिए होने होने वाली कॉमन पात्रता परीक्षा (CET) को लेकर अब कोई संशय नहीं रहा। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को रिमाइंडर भेज इस संशय को खत्म कर दिया है। अब तक एग्जाम 5 और 6 नवंबर को ही होगा।

इस परीक्षा के लिए 11,36,874 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। CET परीक्षा के लिए चंडीगढ़ समेत हरियाणा के 17 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए परिवहन की एडवांस बुकिंग की सुविधा देने की तैयारी है। इसके लिए मोबाइल एप और वेब पोर्टल भी तैयार किया जाएगा। जिसमें उन्हें बसों का टाइम टेबल और दूसरी सूचनाएं दी जाएंगी।



परीक्षा का शेड्यूल


5 और 6 नवंबर को परीक्षा 2 शिफ्टों में होगी। सुबह परीक्षा का समय 10 बजे से 11:45 बजे तक होगा। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे होगा। इसी प्रकार, शाम की शिफ्ट का समय 3 बजे से 4:45 बजे तक होगा। इस शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम दोपहर 1:30 बजे होगा।

दोबारा परीक्षा के लिए रिजर्व-डे


परीक्षा सुबह और शाम दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। इस प्रकार, एक शिफ्ट में 3 लाख से कम बच्चे परीक्षा देने आएंगे। 7 नवंबर को रिजर्व डे रखा गया है, यदि किसी कारणवश दोबारा परीक्षा करवाने की आवश्यकता पड़ती है तो 7 नवंबर को यह परीक्षा करवाई जा सकती है।



दिव्यांगों और लड़कियों को राहत


CS संजीव कौशल ने बताया कि परीक्षा केंद्रों का रेंडमली आवंटन किया जाएगा। इस बार दिव्यांग अभ्यर्थियों अपने ही जिले में परीक्षा केंद्र मिलने का प्रयास रहेगा ताकि उन्हें लंबी दूरी तय न करनी पड़े। इसी प्रकार, लड़कियों के लिए भी प्रयास किए जाएंगे कि उन्हें अपने या साथ लगते जिलों में ही परीक्षा केंद्र आवंटित हों।

बैंक लॉकर में रखे गए प्रश्न पत्र, कड़ी सुरक्षा में लाए जाएंगे
परीक्षा का संचालन एनटीए द्वारा किया जा रहा है, इसलिए वे अपनी मानक संचालन प्रक्रियाओं (SOP) के अनुसार प्रश्न पत्र बैंक में रखे गए हैं। इसके लिए उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एनटीए से समन्वय स्थापित कर प्रश्नपत्र को लाने व ले-जाने के दौरान पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

5वां विकल्प भरना अनिवार्य


CET परीक्षा को नकल रहित बनाने और इसके सफल संचालन हेतु बड़ा बदलाव किया गया है। परीक्षा में प्रश्न के उत्तर में 4 विकल्पों के अलावा 5वां विकल्प भी जोड़ा गया है। इस 5वें विकल्प में नॉट-अटेम्प्टेड लिखा होगा। यदि कोई अभ्यर्थी उत्तर के 4 विकल्प नहीं भरता है, तो उसे 5वां विकल्प भरना होगा। अभ्यर्थी यदि अनिवार्य किए गए 5वें विकल्प को भी नहीं भरता है तो उसके द्वारा छोड़े गए प्रत्येक प्रश्न के लिए 0.95 नंबर काटे जाएंगे।



105 मिनट होगा परीक्षा का समय


CET परीक्षा में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जिनके लिए परीक्षा का समय 100 मिनट होगा। हालांकि, अभ्यर्थियों द्वारा 5वें विकल्प को भरने के लिए अतिरिक्त 5 मिनट दिए जाएंगे। इस प्रकार परीक्षा का कुल समय 105 मिनट होगा।



परिवहन सुविधा भी देगी सरकार


हरियाणा सरकार अभ्यर्थियों को परिवहन सुविधा भी देगी। परिवहन विभाग को इस संबंध में आदेश दे दिए गए हैं। जिला स्तर और उपमंडल लेवल पर बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। बसों के जरिए अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र वाले जिलों में छोड़ा जाएगा। वहां से परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने का जिम्मा स्थानीय प्रशासन का होगा। बस स्टैंड पर हेल्प डेस्क भी बनेंगे।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...