Homeजिलाकुरुक्षेत्रहरियाणा के इन 5 जिलों को बड़ी सौगात , बनाया जाएगा पर्यटन...

हरियाणा के इन 5 जिलों को बड़ी सौगात , बनाया जाएगा पर्यटन हब

Published on

हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंचकूला, यमुनानगर, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद और कुरुक्षेत्र सहित पांच जिलों को पर्यटन हब में शामिल किया गया है। महेंद्रगढ़ और फरीदाबाद को स्वदेश दर्शन-2.0 योजना में शामिल करने के लिए जल्द ही पर्यटन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा जाएगा। पंचकूला में पर्यटन के लिए संरचनात्मक ढांचा तैयार करने को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में कहा कि स्वदेश दर्शन-2.0 योजना पर्यटन को बढ़ावा देने में कारगर होगी। पंचकूला में मोरनी हिल्स, यादविंद्रा गार्डन, कौशल्या डैम, नाडा साहिब जैसे 55 पर्यटन स्थल हैं। महेंद्रगढ़ में माधोगढ़ का किला, बीरबल का छत्ता, जलमहल, ढोसी पर्वत जैसे अनेक प्राचीन स्मारक स्थल हैं जिनको पर्यटन के लिए विकसित किया जा रहा है। फरीदाबाद में ऐतिहासिक सूरजकुंड, दमदमा लेक, अरावली गोल्फ क्लब, सोहना का झरना आदि 17 पर्यटन स्थल हैं।

सूरजकुंड में आधुनिक स्तर का विशेष पर्यटन खंड बनाने पर कार्य किया जाएगा ताकि यह पर्यटकों के लिए और अधिक आकर्षण का केंद्र बन सके। यमुनानगर में आदि बद्री, लोहागढ़, हथनी कुंड बैराज, कलेसर नेशनल पार्क, चन्हेटी पिल्लर आदि कई पर्यटक स्थल हैं।

स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के तहत पर्यटन एवं संबद्ध बुनियादी ढांचा, पर्यटन सेवाएं, मानव एवं पूंजी विकास, स्थल प्रबंधन एवं प्रोत्साहन आदि पर कार्य किया जाना है। सांस्कृतिक एवं हेरिटेज पर्यटन, साहसिक गतिविधियां, ग्रामीण एवं वेलनेस पर्यटन जैसी सुविधाओं और सेवाओं पर भी कार्य किया जाएगा। बैठकें, सम्मेलन एवं प्रदर्शनी स्थल एवं पर्यटन प्रोत्साहनों को बढ़ावा देने के लिए स्थानों का चयन करना है। कृष्णा सर्किट परियोजना पर तेजी से काम



मुख्य सचिव ने बताया कि स्वदेश दर्शन 1.0 योजना के तहत पर्यावरण पर्यटन, वन्य जीव, पहाड़ी दुर्गम क्षेत्र, तीर्थांकार आदि स्थलों का चयन किया गया। इस योजना के तहत कुरुक्षेत्र में कृष्णा सर्किट परियोजना को शामिल कर 97.34 करोड़ रुपये की लागत से टूरिस्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जा रहा है। इनमें बहुउद्देशीय पर्यटन सूचना केंद्र, सरोवर की रेलिंग, अभिमन्यु घाट, लाइट एंड साउंड शो जैसी पांच योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसे नवंबर में पूरा कर लिया जाएगा। थानेसर स्थित शेख चिल्ली महल को भी इस योजना में शामिल कर विकसित किया जाए।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...