Homeख़ासहरियाणा से यमुना में गिरने वाले दूषित पानी के नाले को किया...

हरियाणा से यमुना में गिरने वाले दूषित पानी के नाले को किया जाएगा बंद, किसानों ने उठाया जिम्मा

Published on

यमुना को साफ़ करने का अभियान अलग अलग जगहों पर चलाया जा रहा है। प्रदूषण के कारण यमुना की हालत काफी खराब हो रही है। यमुना में भी सफ़ेद झाग देखने को मिल रहे हैं जो यमुना के जहरीलेपन क दिखा रहे हैं। ये सब मानवीय गतिविधियों के कारण ही हो रहा है। वहीं सरकारें भी इस मामले में काम कर रही हैं।

वहीं अब बताया जा रहा है कि हरियाणा से यमुना में गिरने वाले दूषित पानी के नाले को भी बंद किया जाने वाला है। इसके लिए किसानों ने अपने कंधों पर ही जिम्मा लिया है। वहीं किसानों ने प्रशासन को भी इसे लेकर आगाह कर दिया है। आइए जानते हैं खबर को विस्तार से



हरियाणा में भी यमुना को किया जाएगा साफ



हरियाणा में भी कई जगहों पर यमुना प्रदूषित हो रही है। इसके लिए सरकारों द्वारा भी कमा किया जा रहा है। लेकिन अब किसानों ने भी इसका जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है। हाल ही में बागपत के बदरखा गाँव में भाकियू अराजनैतिक पंचायत का आयोजन किया गया जिसमें किसानों ने भी हरियाणा से यमुना में गिरने वाले दूषित पानी के नाले को न रोकने पर गुस्सा जाहीर किया है। वहीं अब किसानों ने कहा है कि इस नाले को अब वे खुद हो रोकेंगे। इस बैठक में आस पास के गाँव के कई किसानों ने भी भाग लिया है।

इसके अलावा भी किसानों ने कई मुद्दों पर जताई नाराजगी



इस दौरान कई वक्ताओं ने कहा है कि नलकूपों पर विद्युत मीटरों को लगाकर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। वहीं किसानों का कहना है कि जो गंदा नाला यमुना में गिर रहा है वे यमुना को प्रदूषित कर रहा है और इससे कई बीमारियाँ भी फैल रही हैं। लेकिन कई बार मांग के बाद भी इसे बंद नहीं किया गया है। इसलिए अब किसानों ने इसे खुद ही बंद करने का फैसला किया है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...