Homeख़ासहरियाणा के गांव राजपुरा साहनी के इस बेटी को बनना था IAS,...

हरियाणा के गांव राजपुरा साहनी के इस बेटी को बनना था IAS, लेकिन गांव वालो ने बेटी की काबिलियत देखकर बना दिया सरपंच

Published on

हरियाणा की बेटियां आज देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में अपने नाम का झंडा फहरा रही है। आज के समय में बेटियां इतनी काबिल हो गई है कि, उन्हें किसी के सहारे की जरूरत ही नहीं है। एक ऐसी ही बेटी है निशा सहारण जिन्होंने अपनी काबिलियत का परिणाम दिया है।

बता दें कि निशा सहारण हरियाणा के सिरसा जिले के छोटे से गांव राजपुरा साहनी की बेटी हैं। दरअसल गांव वालों ने उनकी काबिलियत देखकर गांव के सरपंच पद की कमान उनके हाथों में सौप दी। फिलहाल निशा सहारण इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी से बीए कर रहीं हैं, जिसमे वह तृतीय वर्ष की छात्रा है।

अपनी बीए पूरी करने के बाद उनका सपना है कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास करें और आईएएस बने। लेकिन इसी दौरान गांव वालों ने उनकी काबिलियत को देखकर उन्हें सरपंच बना दिया। जानकारी के लिए बता दें कि निशा सहारण नाथूसरी चौपटा खंड में पहेली ऐसी लड़की है जो महिलाओं में सबसे छोटी उम्र में सरपंच बनी है। उनकी उम्र मात्र 21 साल की हैं।

आपकी जानकारी के लिए इस बार राजपुरा साहनी गांव में सरपंच का पद महिलाओं के लिए आरक्षित था।इसी दौरान चुनाव के लिए गांव में से 2 महिलाओं ने नामांकन किए थे। जिसमें से एक निशा सहारण थी,और दूसरी तरफ सुमन थी। जो रिश्ते में उनकी भाभी लगती है।

लेकिन गांव वाले शुरू से ही निशा की काबिलियत को देखकर उन्हें ही सरपंच बनाना चाहते थे। गांव वालों के कहने पर सुमन ने अपना समर्थन निशा को दे दिया। और चुनाव में उन्हें जीत दिलवाकर अपने भाभी होने का फर्ज निभाया।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...