हरियाणा के इस गांव की खत्म हुई नगरपालिका, अब दोबारा लागू होगा पंचायत राज

हरियाणा में अभी फिलहाल ऐसे बहुत से जिले है, जिनमें अभी तक पंचायती राज है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ ऐसे जिले भी है, जहां पर पंचायती राज की जगह नगरपालिका लागू कर दी गई है। बता दे कि जिले झज्जर के गांव बादली में करीब 1 साल पहले नगरपालिका लागू की गई थी।

लेकिन उसमें से एक बार फिर से बीते सोमवार को नगर पालिका समाप्त कर दी गई है और दुबारा से पंचायती राज ही लागू कर दिया गया है। इसकी जानकारी शहरी निकाय निदेशालय ने 14 नवंबर 2022 को अधिसूचना के माध्यम से जारी की है।

जानकारी के लिए बता दें कि शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने 24 मार्च 2021 को एक नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि बादली गांव को नगरपालिका का दर्जा दिया था। बादली गांव के साथ ही इसमें पाहसौर और एमपी माजरा गांव को जोड़ा गया था।

लेकिन करीब 5 महीने पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था, जिसका गांव वालों ने मिलकर खूब विरोध किया था।
गांव वालों के विरोध को देखते हुए यहां पर 1 अक्टूबर 2022 को एक जनमत संग्रह करवाया गया था, जिसमें कुल 4,965 वोट आई थी।

जिसमे से 1,570 वोट नगरपालिका के लिए थी और बाकि की बची हुई पंचायत राज के लिए। इसीलिए गांव वालो के इस फैसले को देखते हुए यहां से नगर पालिका हटा दिया गया और दोबारा से पंचायती राज लागू कर दिया गया।

बता दें कि स्थानीय निकाय विभाग के एक अधिकारी ने इस मामले को लेकर बताया कि बादली क्षेत्र विकास के मामले में लगातार उपेक्षा का शिकार हो रहा है। इस वजह से यहां पर नगरपालिका लागू कराई गई ताकि इस क्षेत्र का विकास कार्य रफ्तार पकड़ सके। लेकिन गांव वालों के विरोध के बाद यहां से नगर पालिका को हटा दिया गया और दोबारा पंचायत राज लागू कर दिया गया

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago