Homeजिलाअंबालाहरियाणा रोडवेज की बसों से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, CM...

हरियाणा रोडवेज की बसों से सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, CM खट्टर ने बसों के किराए को लेकर किया ये बड़ा ऐलान

Published on

जो लोग हरियाणा की रोडवेज बसों से सफर करते हैं ये ख़बर उनके बड़े ही काम की है। क्योंकि सरकार रोडवेज बसों से सफर करनें वाले यात्रियों को 19 नवंबर से लेकर 6 दिसंबर तक किराए पर 50 प्रतिशत छूट देने जा रही है। ये 50 प्रतिशत छूट 10 जिलों के यात्रियों को मिलेगी।

यात्रियों के लिए किराए में 50 प्रतिशत की छूट सरकार इसलिए दे रही है, क्योंकि इस महीने भी हर साल की तरह
हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किया गया है। इस महोत्सव में सिर्फ देश के ही नहीं बल्कि विदेश से भी लाखों श्रद्धालु भाग लेने आते हैं। श्रद्धालुओं की इस भीड़ को देखते हुए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने यह परिवहन सुविधा देने की घोषणा की है।

आपकी जानकारी के लिए यह भी बता दें कि किराए पर 50 प्रतिशत छुट की सुविधा हरियाणा के 10 जिलों में दी जाएगी, जिसमे पानीपत, जींद,कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला,अंबाला,सोनीपत, रोहतक और यमुनानगर शामिल हैं। ये सुविधा इस लिए दी जा रही है, ताकि उत्सव में ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रद्धालु आ सकें।

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के साथ ही कुरुक्षेत्र के 48 कोस की परिधि के अंतर्गत आने वाले धार्मिक तीर्थ स्थलों पर भी अलग अलग तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके अलावा हरियाणा सरकार कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर 250 करोड रुपए खर्च करके ज्योतिसर तीर्थ को विकसित करेगी।

जानकारी के लिए बता दें कि ज्योतिसर सरोवर की कुछ योजनाओं पर कार्य शुरू हो गया है, और कुछ योजनाओ पर कार्य किया जाना बाकी है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...