Homeख़ासहरियाणा,पंजाब से संबंधित है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बम...

हरियाणा,पंजाब से संबंधित है, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र,पुलिस को मिले कई सबूत

Published on

इन दिनों राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। जिसमें वह देश के अलग अलग राज्यों में जाकर वहां के लोगों से मुलाकात कर रहे है और उनकी समस्या पूछ रहे हैं। लेकिन उनकी इसी यात्रा के बीच उन्हें मध्य प्रदेश के इंदौर में किसी ने बम से उड़ाने का धमकी वाला पत्र दिया है।

इस धमकी वाले पत्र ने पूरे पुलिस विभाग को हिला कर रख दिया। आपकों बता दें कि ये पत्र राहुल गांधी को बीते शुक्रवार को मिला था। जिसके बाद से पुलिस विभाग मुजरिम को ढूंढने में लग गई। और पुलिस कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देर रात तक हिरासत में भी लिए रखा।

आपको बता दें कि इस पत्र में सिर्फ राहुल गांधी को बम से उड़ाने की बात ही नहीं कहीं गई, बल्कि कमलनाथ को गोली मार देने की भी बात कही गई थी। वैसे जिस पेज पर यह पत्र आया है उस पेज पर पीछे ज्ञान सिंह नामक एक व्यक्ति का नाम और एक व्यक्ति का वोटर कार्ड भी प्रिंट मिला है। ये वोटर कार्ड हरियाणा के करनाल के अमनदीप का था।

जिसके बाद ज्ञान सिंह को पूछताछ के लिए जूनी इंदौर थाने लाया गया, यहां पर कई घंटों की पूछताछ के बाद यह सामने आया की ज्ञान सिंह कुछ साल पहले एक गुरुद्वारे में सेवादार थे। ज्ञान सिंह ने बताया कि, उन्होंने कुछ समय पहले खालसा कॉलेज में कमलनाथ के पहुंचने पर कीर्तन कर रहे संत द्वारा विरोध प्रदर्शन किया था। उनके विरोध के बाद से राजनीति गरमा गई थी।

ज्ञान सिंह से पूछताछ करनें के बाद पुलिस का कहना है कि कोई भी मुजरिम धमकी भरा पत्र देने के बाद अपने नाम वाला परिचय पत्र की फोटो कॉपी नहीं देगा। यह किसी ने ज्ञान सिंह को फसाने के लिए किया है।

आपकी जानकारी के लिए बता दीजिए यह धमकी भरा पत्र मध्यप्रदेश के इंदौर की गुजरात स्वीट्स आया था। जिसके बाद वहां के मालिक अजय जैन ने ये पत्र थाने में जमा करवा दिया। इस पत्र के लिफाफे पर रतलाम विधायक का नाम लिखा था।इसके अलावा एक मोबाइल नंबर और वोटर आईडी की कॉपी भी साथ में थी।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...