Homeकुछ भीहरियाणा में पंच-सरपंचों की फर्जी डिग्री को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, अगर...

हरियाणा में पंच-सरपंचों की फर्जी डिग्री को लेकर प्रशासन हुआ सख्त, अगर कोई पकड़ा गया तो तुरंत होगा पद से बर्खास्त

Published on

इन दिनों हरियाणा में ग्राम पंचायत के चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में राज्य चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। दरअसल हरियाणा चुनाव आयोग को‌ नवनिर्मित ‌पंच-सरपंचों को लेकर शिकायतें मिली हैं‌ कि, उनकी डिग्री फेक है।

ऐसे में हरियाणा चुनाव आयोग ने नए पंच सरपंचो की डिग्रियों की जांच करने के लिए 18 जिलों के डिप्टी कमिश्नर को पत्र जारी किए हैं‌।‌ जिसमें उन्होंने आदेश दिए कि जांच किसी आईएस या एचसीएस अफसर से कराई जाए।

इसके साथ ही हरियाणा चुनाव आयोग ने डिप्टी कमिश्नर को सख्त आदेश देते हुए कहा है कि, यदि किसी नए पंच सरपंच की डिग्री फेक मिलती है तो,उसे तुरंत ही उसके पद से बर्खास्त कर दिया जाए।

पद से बर्खास्त करने के साथ ही उनके खिलाफ हरियाणा पंचायत एक्ट 1994 के सेक्शन 51 के सब सेक्शन (3) के क्लाउज b के तहत कार्रवाई भी की जाएगी। हरियाणा चुनाव आयोग के इस फैसले के बाद से नए चुने हुए पंच-सरंपचों में खलबली मची हुई है।

जानकारी के लिए बता दी कि फैक डिग्री की जांच कुरुक्षेत्र, गुरुग्राम, करनाल,कैथल,महेंद्रगढ़,पंचकूला, नूंह, सिरसा, अंबाला, चरखी दादरी,जींद,झज्जर, भिवानी, पानीपत, रेवाड़ी, यमुनानगर,रोहतक और सोनीपत जिले में होगी।

वही हरियाणा के फतेहाबाद, फरीदाबाद, हिसार और पलवल जिले इस लिस्ट में शामिल नहीं है। क्योंकि इन जिलों में अब तक जिला पार्षद और पंचायत समितियों के चुनाव नहीं हुए हैं।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

हरियाणा के स्कूलों में शुरू हुई नई पहल, अब घर वालों को फोन पर रिजल्ट देंगे स्कूल के अध्यापक

हरियाणा में 10वीं और 12वीं में खराब रिजल्ट वाले स्कूलों के रिजल्ट को सुधारने...

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को दी बड़ी सौगात, किया यह ऐलान

हरियाणा सरकार ने रक्षाबंधन के दिन महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान किया है. परिवहन...

Haryana को अब गर्मी से मिलेगी राहत,येलो अलर्ट किया जारी

हरियाणा में लगातार पड़ रही गर्मी से अब लोगों को राहत मिलने की संभावना...