Categories: कुछ भी

सड़को पर भुट्टा बेचने वाली इस वृद्ध महिला का जुगाड़ देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान


2016 के बाद से बेंगलुरु, दुनिया के सबसे तेजी से बढ़ते टेक्नोलॉजी सेंटरबके रूप में उभरा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु के बाद यूरोपीय शहरों में लंदन, म्यूनिख, बर्लिन और पेरिस हैं। वहीं भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। अब जो घटना हम आपको बेंगलुरु की बताने जा रहे हैं। उसे सुनने के बाद, पढ़ने के बाद, वास्तव में विश्वास कर लेंगे कि हां सच में आधुनिकता की दौड़ में बहुत आगे बेंगलुरु निकल रहा है।

और उसका जीता जागता उदाहरण हम आपके सामने इस खबर के माध्यम से लेकर आए हैं। जहां बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक आधुनिक युग को जी रहे हैं। आधुनिक हो रहे हैं। और इस आधुनिक होते समय में बेंगलुरु किस वजह से ज्यादा मॉडर्न माना गया है, वो हम इस खबर में आपको बताते हैं।

दरअसल ख़बर, बेंगलुरु शहर में ठेले पर भुट्टा बेचने वाली एक 75 वर्षीय महिला से जुड़ी है। जहां ये वृद्ध महिला अपने जुगाड़ की वजह से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं और लोगो की तारीफें भी बटोर रही हैं।

बतादें, सेलवंमा नाम की महिला बेंगलुरु के विधान सौदा नाम की बिल्डिंग के नीचे पिछले 20 सालो से भुट्टे बेचने का काम कर रही हैं।

ये महिला भुट्टों को कोयले के ऊपर सकती हैं। जहां इन्होने टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए अपने ठेले पर सोलर उर्जा से चलने वाला पंखा लगा रखा हैं। इस तरह से उनकी काफी मेहनत बच जाती हैं, और सूर्य से मिली उर्जा से पंखा चलने के कारण कोई खर्चा भी नहीं होता हैं।

इस सोलर उर्जा वाली मशीन से पंखा चलने के साथ साथ एक एलईडी बल्ब भी जल जाता हैं। कुल मिलाकर बेंगलुरु को यूं ही आधुनिकता का ये खिताब नहीं मिला है, यहां के लोग भी टेक्नोलॉजी का बेहतरीन इस्तेमाल करना जानते हैं।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago