हरियाणा रोडवेज में अब इस नए तरीके से मिलेगी टिकट, राष्ट्रपति ने की इसकी शुरुआत, यहां जानें क्या होगा नया तरीका

हरियाणा सरकार रोड़वेज में यात्रियों के सफ़र को सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए आए दिन कोई ना कोई नए बदलाव कर रही है। ताकि यात्री बिना किसी दिक्कत के अपनी यात्रा कर सकें।

इसलिए अब यात्रियों की यात्रा को और सुगम बनाने के लिए सरकार हरियाणा रोडवेज को ई- टिकटिंग की सुविधा का तोहफ़ा का तोहफ़ा दिया है।इसकी शुरुआत भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 नवंबर को की।राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने कुरुक्षेत्र से इस योजना की शुरुआत की।

इस ई टिकटिंग की नई परियोजना से यात्रियों के साथ हरियाणा रोडवेज को भी लाभ मिलेगा।जानकारी के लिए बता दें कि हरियाणा भारत का पहला ऐसा राज्य बनेगा, जहा पर रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम होगा।

इसी के साथ बता दें कि हरियाणा रोडवेज में ओपन लूप टिकटिंग सिस्टम को लागू करने का निर्णय हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने लिया है। इस सिस्टम के लागू होने के बाद प्रिंटेड टिकट की जगह यात्रियों को नेशनल कॉम मोबिलिटी कार्ड का इस्तमाल करना होगा।

जिसके लिए 10 लाख नेशनल कॉम मोबिलिटी कार्ड जारी किए जाएंगे। आप आने वाले समय में इन कार्डो का उपयोग पूरे भारत में बस, ट्रेन और मेट्रो में यात्रा करने के लिए कई सकतें हैं।

ये ई टिकटिंग का सिस्टम पहले हरियाणा के 6 रोडवेज डिपो में शामिल किया जाएगा। ये डिपो हैं – सिरसा, फरीदाबाद,करनाल,चंडीगढ़,सोनीपत, और भिवानी। इसकी जानकारी सीएम खट्टर ने दी है।इन 6 डिपो में सफल प्रयास के बाद जनवरी 2023 के अंत तक इस सिस्टम को 18 और डिपो मे लागू किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago