Homeख़ासहरियाणा वासी दे ध्यान, पंचायत चुनाव के बाद इन जिलों में नगर...

हरियाणा वासी दे ध्यान, पंचायत चुनाव के बाद इन जिलों में नगर निगम के चुनाव हो सकते हैं एक साथ

Published on

अभी हाल ही में पूरे हरियाणा में पंचायत चुनाव‌ खत्म ही हुए हैं, लेकिन इसी बीच खबर आ रही है कि बहुत जल्द ही हरियाणा के कुछ जिलों में नगर निगम के चुनाव एक साथ हो सकते हैं। जिसमें सरकार हरियाणा के फरीदाबाद गुरुग्राम और मानेसर जिले में एक साथ नगर निगम के चुनाव करा सकती है।

नगर निगम के इन चुनावों के लिए बीजेपी अभी से तैयारी में जुट गई है। इसके लिए इस बार बीजेपी ने फरीदाबाद के नगर निगम में चुनाव प्रभारी करनाल के सांसद संजय भाटिया, गुरुग्राम में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डाक्टर कमल गुप्ता,मानेसर में पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा को बनाया है।

जानकारी के लिए बता दें कि फरीदाबाद नगर निगम और गुरुग्राम नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है।बीते साल फरवरी में फरीदाबाद के नगर निगम का और इसी साल दो नवंबर को गुरुग्राम के नगर निगम का कार्यकाल खत्म हो चुका है। वहीं मानेसर के नगर निगम के गठन को भी दो साल का समय बीत चुका है। इसलिए अब की बार तीनो जिलों में नगर निगम के चुनाव कराए जाएंगे।

इसी के साथ आपको बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में राजस्थान से हरियाणा के मेवात क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। फिर यहां से गुरुग्राम, गुरुग्राम से सोहना, सोहना से फरीदाबाद में प्रवेश करेंगे।

जानकारी के मुताबिक़ तीन दिन राहुल की यात्रा गुरुग्राम और फरीदाबाद में चलेगी।इस लिए बीजेपी इस बात का ध्यान रखेंगी की इस यात्रा का असर गुरुग्राम-फरीदाबाद के माहौल पर ना पड़ें।

इसी बीच हरियाणा में बीजेपी के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का कहना है कि,” बीजेपी प्रदेश स्तर पर सभी जगह संग्ठनात्मक दृष्टिकोण से पूरी तरह मजबूत है,यदि इन जगहों के आलावा भी चुनाव होते हैं तो, बीजेपी पूरी तरह तैयार है।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...