पुलिस के सामने हरियाणा की फर्जी सरपंच ने ली शपथ, लेकिन कुछ नहीं कर सकी पुलिस

अभी हाल ही में पूरे हरियाणा जिले में चुनाव हुए हैं,इन चुनावों के जरिए हर जिले के हर एक गांव में से नए पंच व सरपंच नियुक्त हुए हैं। लेकिन इसी बीच कुछ दिनों पहले एक खबर सामने आई थी कि हरियाणा के हिसार जिले के ढाणी मिरदाद गांव में एक महिला फर्जी जाति प्रमाण पत्र लगाकर सरपंच बनी है।

इस फर्जी सरपंच का नाम दुर्गी देवी है। फर्जी जाति प्रमाणपत्र लगाकर सरपंच बनने के जुर्म में इस महिला पर केस दर्ज किया जा चुका है। जब से इस महिला पर केस दर्ज किया गया है तभी से पुलिस इस महिला की तलाश में है, लेकिन यह महिला पुलिस की नजरों से फरार है।

वहीं अब बीते शनिवार को इस फर्जी सरपंच ने घुंघट की ओट में ग्रामीणों के बीच भारतीय संविधान और अपने पद के प्रति निष्ठावान रहने की शपथ ली। इस फर्जी सरपंच की शपथ लेने की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस वायरल वीडियो में वह अपने पद की गरिमा और कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ले।

फर्जी सरपंच के शपथ लेने के संबंध में थाना प्रभारी
उकलाना के BDPO अशोक मेहरा का कहना है कि,”वह शपथ लेने से किसी को नहीं रोक सकतें। क्योंकि उनके पास चुनाव आयोग या सरकार से कोई आदेश नही हैं।

जानकारी के लिए बता दे कि हरियाणा के हिसार जिले के ढाणी मिरदाद गांव में सरपंच की सीट BC-A कैटेगरी के लिए रिजर्व थी। जिस पर दुर्गा देवी ने फर्जी सर्टिफिकेट लगा कर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। लेकिन इस बारे में जब पुलिस को खबर हुई तो उन्होंने फर्जी महिला सरपंच दुर्गा देवी, उनके पति सोमबीर और सतीश के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का बरवाला थाने में मुकदमा दर्ज किया।

Written by -Tanu

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago