अब हरियाणा में होगा बब्बर शेर का दीदार, रोहतक के चिड़ियाघर में लाया गया धीरा

बब्बर शेर को देखने की चाह रखने वालों के लिए यह खबर किसी खुशखबरी से कम नहीं है, क्योंकि अब से आपको बब्बर शेर देखने के लिए कहीं जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अब से आप हरियाणा के रोहतक जिले की चिड़ियाघर में बब्बर शेर का दीदार कर सकते हैं।

बरसों के बाद रोहतक के चिड़ियाघर में बब्बर शेर लाया गाया है। इस बब्बर शेर को हिमाचल प्रदेश के गोपालपुर चिड़ियाघर से लाया गया है। इसका नाम धीरा है, यह सुबह करीब 7 बजे रोहतक चिड़ियाघर पहुंचा था। इस बब्बर शेर के आ जाने के बाद से रोहतक के चिड़ियाघर की शान बढ़ गई है। जानकारी के लिए बता दें कि इस बब्बर शेर के पिंजरे का निर्माण 80 लाख रूपए की लागत से किया गया।

इस बब्बर शेर के संबंध में बीते 4 सितम्बर को मंडलायुक्त जगदीप सिंह ने चिड़ियाघर के अधिकारियों से विकास कार्यो और वन्यजीवों के आदान-प्रदान के बारे में बैठक की थी।इस बैठक में जगदीप सिंह शेर के नए बने पिंजरे में शेर लाने के बारे में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।

इस बैठक के बाद विभाग के द्वारा कार्यवाही करते हुए रोहतक की चिड़ियाघर में एक मादा शेरनी और एक नर शेर को लाया गया। बता दें कि मादा शेरनी को भिवानी के पिपली चिड़ियाघर से लाया गया और नर शेर को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर चिड़ियाघर से लाया गया।

इन शेर शेरनी के आने के बाद मंडल आयुक्त जगदीप सिंह इनका दीदार करने के लिए चिड़ियाघर पहुंचे। यहां पर उन्होंने शेर शेरनी देखने के साथ ही अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया और बधाई दी, कि उन्होंने निर्धारित समय पर काम पूरा किया।

इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इस शेर धीरा की उम्र 2 साल है और इसके आजाने के बाद से रोहतक के चिड़ियाघर में तीन बब्बर शेर, पांच टाइगर और 8 तेंदुए हो गए हैं। जल्द ही आप रोहतक के चिड़ियाघर में इन नई मेहमानों का दीदार कर सकते हैं।

Written by -Tanu

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago