Homeख़ाससस्ते में लेना चाहते हैं पहाड़ों का मज़ा, तो जरूर जाएं हरियाणा...

सस्ते में लेना चाहते हैं पहाड़ों का मज़ा, तो जरूर जाएं हरियाणा की इस जगह

Published on

आप घूमने फिरने के शौकिन है और हरियाणा में रहते हैं, तो आपके लिए इस से अच्छी क्या बात हो सकती है। हरियाणा में बहुत सी ऐसी सुंदर जगह है,जहां पर घूमने के लिए लोग बहुत दूर दूर से आते हैं। क्योंकि ये जगह दिखने में बेहद ही खूबसूरत है, इस वजह से यहां पर आए दिन लोगों का जमावड़ा लगा रहता है।

लेकिन दुःख की बात ये है कि इन जगहों के बारे में बाहर के लोगों को तो पता हैं,लेकिन यहां रहने वाले लोग इन जगहों से अच्छी तरह से वाकिफ नहीं है। लेकिन आप चिंता मत करिए, क्योंकि आज हम आपकों इन जगहों के बारे में बताएंगे, ताकि अब से आप भी यहां जाएं और यहां की खूबसूरती का लुफ्त उठाए।

हरियाणा की ये खूबसूरत जगह है,अरावली की पहाड़ियो में स्थित मोहब्बताबाद। यहां पर आकर आप प्रकृति का पूरा आनंद उठा सकते हैं और अपने तनाव भरे जीवन में कुछ समय के लिए शांति पा सकते हैं। बता दें कि मोहब्बतबाद फ़रीदाबाद की बेहद ख़ास जगहों में से एक है। ये जगह अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है।

इस जगह के खूबसूरत होने के साथ ही इस जगह का संबंध महाभारत काल से भी माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहां आज भी महाभारत काल का एक झरना है,जो
बेहद ही खूबसूरत है। जानकारी के मुताबिक़ जब पांडवों ने इंद्रप्रस्थ को बसाया था, तब उनके अपने तप के द्वारा अरावली के जर्जर पहाड़ों मे कई झरने प्रकट किए थे।

इतना ही नहीं इस जगह को मुनि उदयालक की तपोभूमि भी बताया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यहाँ पर एक गुफा में मुनिवर ने तपस्या की थी, जो आज भी यहां पर मौजूद हैं। इस गुफा में एक विशाल शिला भी है, जो बिना किसी सहारे के खड़ी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में अरावली बचाने वाली संस्था सेव अरावली ने अरावली यात्रा 2022 का आयोजन किया। ताकि इस यात्रा के जरिए लोगों को इन जगहों को बचाने के लिए जागरूक किया जा सके। इस यात्रा में अलग अलग जगह से करीब 200 लोग जुड़े और 4 किमी तक का पैदल सफर किया।

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...