Categories: कुछ भी

महामारी में मनोहर सरकार की नाकामी गिनाते हुए विपक्ष ने साधा निशाना, चौटाला ने कहा प्रदेश में लगा देना चाहिए राष्ट्रपति शासन

चंडीगढ़, 19 मई: आज हरियाणा प्रदेश को अगर कोई बचा सकता है तो वह स्वयं मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर है। अगर वो तुरंत इस्तीफा दे दें तो यह प्रदेश बच जाएगा अन्यथा महामहिम को इस पर संज्ञान लेते हुए प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू कर देना चाहिए, यह बात पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इंडियन नेशनल लोकदल के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पे्रसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर सीधे आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महामारी को फैलाने के जिम्मेदार स्वयं मनोहर लाल खट्टर हैं। जब प्रदेश में धारा 144 लगा रखी है तो मुख्यमंत्री द्वारा एक अस्थायी अस्पताल के उद्घाटन में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठी कर सारे नियम तोड़े गए। इसका नतीजा यह हुआ कि लोग अब सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों को तोडऩे का ऐलान करने लगे हैं जिसके कारण कोरोना संक्रमण फैलने की संभावना अधिक हो गई है।

इनेलो नेता ने कहा कि आज प्रदेश का हर व्यक्ति चाहे वो किसान, मजदूर, कर्मचारी या व्यापारी है, सभी परेशान हैं। मुख्यमंत्री ऐसे फैसले ले रहा है जिससे लोगों की परेशानियां भयंकररूप से बढ़ गई हैं। भाजपा गठबंधन सरकार द्वारा प्रदेश में 500-500 बैड के दो अस्थार्यी अस्पताल हिसार और गुरुग्राम में खोले गए जिन पर करोड़ों रुपए का खर्च किया गया लेकिन वहां पर न तो डॉक्टर हैं, न ही ऑक्सीजन है और न ही वेंटीलेटर हैं।

हिसार में 28 करोड़ रुपए की लागत से खोले गए अस्थायी अस्पताल में तो वेंटीलेटर की कमी के कारण तीन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।इस दौरान भाजपा और जजपा पार्टी को छोडक़र आए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने इनेलो में शामिल होने का ऐलान किया जिसमें प्रमुख रूप से कलायत नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सलिंद्र प्रताप राणा, सुरेंद्र बाल्मीकि, मुथरा ढुल बडसिकरी, पूर्व पार्षद दशरथ राणा, हुकम सिंह राणा, राजबीर राणा, सुखपाल राणा, अमित राणा कानापट्टी, रॉकी राणा, ऋषिपाल बाल्मीकि, कालू बडसिकरी, सलिंद्र बडसिकरी, मेंकर राणा, हमर राणा, रणधीर राणा, रोहताश हरिजन एवं गौरव राणा प्रमुख रूप से शामिल हुए। जजपा कार्यकर्ता जंगा राम बाल्मीकि भी इनेलो में शामिल हुए। इनेलो नेता ने कहा कि भाजपा और जजपा पार्टी को छोडक़र आए सभी लोगों को पार्टी में पूरा मान और सम्मान दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago