Categories: कुछ भी

हरियाणा सरकार ने जारी किया नए साल का कैलेंडर, 2023 में कर्मचारियों को मिलेंगी इतनी छुट्टियां

कुछ दिनों बाद नया साल आने वाला है, ऐसे में सरकार ने नए साल के लिए बहुत सी तैयारियां कर ली है। इन तैयारियों में सरकार ने कुछ नए नियम बनाए हैं,तो कुछ नई स्कीमें। जो कि नए साल से लागू की जाएगी। सरकार ने जनता के लिए नई स्कीमें और नई लिए बना ली है। लेकिन वहीं सरकार ने जनता के लिए नए साल का कैलेंडर भी जारी कर दिया है।

बीते शुक्रवार को ही हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने इस कैलेंडर का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस जारी किए हुए कैलेंडर में त्योहारों की जानकारी के साथ ही, उन छुट्टियों की सूचना भी है जो 2023 में कर्मचारियों को मिलेगी। इस जारी किए हुए कैलेंडर के अनुसार 2023 में कर्मचारियों को 127 छुट्टियां मिलेगी। इन 127 छुट्टियों में 53 रविवार, 52 शनिवार और 18 सार्वजनिक छुट्टियां होगी।

इसके अलावा कर्मचारी 14 ऐच्छिक छुट्टियों में से तीन छुट्टियां ले सकेंगे। वहीं 2023 में कुछ त्योहार शनिवार और रविवार को पड़ रहे हैं – जैसे 5 फरवरी को रविदास जयंती है लेकिन उस दिन रविवार हैं,18 फरवरी को महाशिवरात्रि है लेकिन उस दिन शनिवार हैं,22 अप्रैल को इद उल फितर व परशुराम जयंती लेकिन उस दिन भी शनिवार हैं। इन त्योहारों के जैसे ही बहुत से त्यौहार शनिवार और रविवार के दिन पड़ रहे है। अब ऐसे में कर्मचारियों को सिर्फ़ आठ छुट्टियां कम मिल सकेंगी।

इसके अलावा इस जारी किए गए नोटिफिकेशन में दो अनुसूची दी गई है। इन दो अनुसूची में पहली अनुसूची उन सार्वजनिक छुट्टियों की है, जिसमें हरियाणा सरकार के अधीन आने वाले सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। इन सार्वजनिक छुट्टियों की कुल संख्या 18 हैं, लेकिन इनमे उन 8 दिनों की छुट्टियों को शामिल नहीं किया गया है,जो शनिवार और रविवार पड़ रही हैं।

क्योंकि इन दो दिन सरकारी कार्यालय सामान्य तौर पर बंद ही रहते हैं।इसके अलावा दूसरी अनुसूची उन 14 रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे की है, जिनमें सरकारी कर्मचारी पूरे साल में से कोई भी तीन छुट्टियां ले सकता है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago