Categories: कुछ भी

तमाम अटकलों के बाद भी बीजेपी हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लड़ेगी अगला 2024 का विधानसभा चुनाव

अभी हाल ही में हिमाचल प्रदेश और गुजरात में चुनाव हुए हैं। इन दोनों राज्यों के चुनाव के नतीजों ने बीजेपी पार्टी में तमाम अटकलों को बड़ा दिया है। जिसके बाद से बीजेपी हरियाणा में होने वाले 2024 के चुनावों में कुछ नया प्रयोग करने के मूड में नहीं है।

अब हरियाणा में साल 2024 का विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। अब खट्टर ही प्रदेश सरकार के मुखिया बने रहेंगे। लेकिन इसी बीच थोड़ा बहुत बदलाव मंत्रिमंडल के सदस्यों में किया जा सकता है,पर इसका निर्णय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पर ही छोड़ा गया है।

जानकारी के लिए बता दें हरियाणा सरकार के मंत्रियों की परफारमेंस की रिपोर्ट बीजेपी पार्टी के पास जा चुकी है। इस रिपोर्ट के अनुसार मंत्रिमंडल में कुछ ऐसे भी मंत्री है, जो बढ़िया काम कर रहे हैं और कुछ ऐसे भी मंत्री हैं जिनके काम में सुधार की जरूरत महसूस हुई है। जिनके काम में सुधार की जरूरत महसूस हुई हैं, पहले ऐसे मंत्रियों को अपने कामकाज में सुधार करने के लिए बोला जा रहा है।

यदि वे इसके बाद भी अपना काम ठीक ढंग से नहीं करते तो मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के मंत्रिमंडल में नए विधायकों को मौका मिल सकता है। लेकिन इसी बीच राज्य सरकार में बदलाव होने की अफवाह फैल रही है।

यह अफवाह जब फैल रही है, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई केंद्रीय मंत्रियों द्वारा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कई कामकाज और सरकार की परफॉर्मेंस की दिल खोलकर तारीफ की जा चुकी है। इतना ही नहीं राष्ट्रपति ने भी हरियाणा के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री के जल कल्याण किलोज योजनाओं खूब-खूब सराहा था।

जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले भी ऐसी बहुत सी अफवाह चली है।मुख्यमंत्री जब जब दिल्ली जाते हैं, जभी अटकलों का बाजार गर्म कर दिया जाता है।

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago