
हरियाणा के लोगों की तो बात ही अलग है, यहां के लोगों की नस नस में बस नाम रोशन करना है। वे चाहें अब खेल का मैदान हो, पढ़ाई लिखाई हो या इंडियन आर्मी सब जगह हरियाणा आलो ने अपने नाम का डंका बजा रखा है। शायद इतनी तरक्की यहां के खानें से लोगों में आती हैं।
अब ऐसे ही एक शख्स है, हरियाणा के गांव काकडोली हुक्मी के रमेश श्योराण। जो अभी हाल ही में अपनी प्रतिभा के दम पर देहरादून में लेफ्टिनेंट के पद पर आसीन हुए हैं।
पिछले 13 साल से वे यहीं पर सैनिक के पद पर तैनात थे।
जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने ग्रेजुशन में अंग्रेज़ी जैसे जटिल विषयों के साथ पढ़ाई की। और कड़ी मेहनत के साथ ही उन्होंने 80 फीसदी अंक भी प्राप्त किया। अपनी पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने अपने लक्ष्य को हासिल करने का ठान लिया और अंत में उसे हासिल भी किया।
इसी के साथ बता दें कि, रमेश अधिकारी बनने के लिए पांच बार असफल भी हुए,लेकिन अंत में उन्हें सफलता मिल गई और वे आधिकारी बन गए। क्योंकि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। इतनी असफलता के बाद भी उन्होंने अपने हौसले को कम नहीं होने दिया और खुद पर इतना भरोसा किया की अपनी मंजिल को पा ही लिया।
आज उन्होंने लेफ्टिनेंट अधिकारी बनकर न केवल अपने माता-पिता और गांव का नाम रोशन किया बल्कि पूरे देश में अपने प्रदेश का भी नाम रोशन किया।
हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…
आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है। सभी पार्टियों ने…
जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर…
UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता…
हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…