हरियाणा रोड़वेज से सफ़र करनें वालो के लिए खुशखबरी, अब से चंडीगढ़ आने जाने के लिए नहीं देना होगा एक्स्ट्रा किराया

जो यात्री रोजाना चंडीगढ़ आते जाते हैं, ये ख़बर उनके लिए बड़े ही काम की साबित होने वाली है, क्योंकि आपकों चंडीगढ़ आने जानें के लिए पहले की तरह एक्स्ट्रा किराया नहीं देना पड़ेगा। अब से आप सस्ते में ही चंडीगढ़ का सफ़र कर सकते हैं।

दरअसल जीरकपुर के पुल का काम पूरा हो चुका है। इसलिए अब चंडीगढ़ से आने वालीं बसे सीधा जीरकपुर से ही होकर आ रही हैं। वरना इस से पहले चंडीगढ़ से आने वालीं बसे पंचकूला होकर आती थी, जिस वजह से बसों को 15 किलोमीटर लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। इसी वज़ह से चंडीगढ़ से जींद तक आने का किराया ही 255 रुपये हो गया था।

हालाकि इस से पहले जींद से चंडीगढ़ जानें वाली बसे सीधा जीरकपुर से चंडीगढ़ जाती थीं। इसलिए यात्रियों से किराया भी 240 रुपये लिया जाता था, जोकि कम था।
बता दें कि यात्रियों को पूरे डेढ़ साल में एक्सट्रा किरयाए से निजात मिला है। क्योंकि इस पुल का निर्माण पूरी डेढ़ साल में पूरा हुआ है।

जानकारी के लिए बता दें कि जींद से चंडीगढ़ लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर है और इस रूट के लिए रोजाना 8 से अधिक रोडवेज बसें चलती है। इन बसों में रोजाना 1000 से अधिक यात्री सफर करते हैं।वही इन बसों के रूट की बात करें तो यह बसें जींद से चलकर कैथल, पेहवा व अंबाला होते हुए चंडीगढ़ जाती हैं।इन बसों में सबसे अधिक भीड़ शुक्रवार व सोमवार को होती है,क्योंकि जींद से काफी लोग चंडीगढ़ में सरकारी व निजी विभाग में नौकरी करते हैं।

इस पर जींद डिपो के महाप्रबंधक अशोक कौशिक ने जानकारी देते हुए कहा कि,”जब जीरकपुर में पुल का निर्माण कार्य चला हुआ था,तो वापसी में बस को पंचकूला होकर आना पड़ता था। जबकि जींद से चंडीगढ़ का किराया 240 रुपये है। अब पुल का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है तो यात्रियों से आते व जाते समय एक जैसा किराया किराया लिया जाएगा। क्योंकि अब चंडीगढ़ से वापस आने वाली बसें जीरकपुर से सीधे आ रही हैं।”

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago