Homeख़ासहरियाणा के बेटे ने बाइक पर स्टंट दिखा कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड,...

हरियाणा के बेटे ने बाइक पर स्टंट दिखा कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, यहां जानें आखिर कौन है ये नौजवान

Published on

हरियाणा के बेटे ने तो देश के साथ ही विश्व में भी अपनी धूम मचा रखी है। इस बेटे ने बाइक पर स्टंट दिखा कर न सिर्फ प्रदेश के लोगों से ही वाह वाही लूट ली है, बल्कि देश के लोगो से भी खूब वाहवाही बटोरी है।

दरअसल हरियाणा के रोहतक जिले के गांव जिंदरान के रहने वाले मनीष राठी ने बुलेट बाइक की पिछली सीट पर बैठ के आगे का पहिया ऊपर उठा कर 2.4 किलोमीटर तक बाइक चला के स्टंट किया है। अपने इस कारनामे की वजह से उन्होंने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवाया है।

बता दें कि मनीष राठी भारतीय सेना में हवलदार हैं। 2011 में उनकी सेना में भर्ती हुई थी। बाइक स्टंट मे दिलचस्पी होने के कारण 2014 में सैन्य अधिकारियों ने मनीष को भारतीय सेना की स्टंट टीम में शामिल कर लिया था। इस टीम में शामिल होने के बाद से उन्होंने लगातार मेहनत करके खुद को एक बेहतरीन स्टंट मैन के रूप में निखारा। इसके बाद से ही वे स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाली परेड में बाइक पर स्टंट दिखा चुके हैं।

उनकी इस उपलब्धि पर उनकी मां राजवंती ने बताया कि,”मनीष को किशोरावस्था से ही बाइक का शौक था। खेत से मोटरसाइकिल पर हरा चारा लाना, खेत में रोटी लेकर लेकर जाना और खेतों के कच्चे रोड पर करतब दिखाता रहता था। फौज में भर्ती होने के बाद मेरे बेटे का सपना पूरा हो गया।”

इसी के साथ ही मनीष के पिता ने भी बताया कि,”बेटे की इस उपलब्धि को सुनकर सीना चौड़ा हो गया है। गर्व होता है कि बेटे की वजह से देश का नाम आज अनेक जगह दर्ज हुआ है। उसकी इस उपलब्धि का श्रेय उसके गुरु की मेहनत को जाता है।”

Avinash Kumar Singh
Avinash Kumar Singh
A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Latest articles

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं। खेल हमारे स्वास्थ्य के लिए...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। बात करें,...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए नजर आती है।  इसी प्रकार से अभी सरकारी स्कूलों में...

Haryana: इस जिले की बेटी की UPSC  परीक्षा के पहले attempt में हुई थी हार,  दूसरे attempt में मारा चौंका

UPSC Results: ब्राजील से अपने माता-पिता को छोड़ एक लड़की UPSC की परीक्षा में सफलता हासिल करने के लिए हरियाणा के फरीदाबाद जिले में...

More like this

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा...

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों...

सरकारी स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया में हरियाणा सरकार ने किए बड़े बदलाव, जाने क्या..

जब भी जनहित की बात आती है, तो हरियाणा सरकार कई बदलाव करते हुए...