Categories: ख़ास

Haryana News: हरियाणा समेत इन राज्यों में पड़ी स्कूलों की छुट्टियां, बच्चों की हुई मौज देखिए पूरी लिस्ट

देश सहित पूरे उत्तर भारत (North India) में कड़ाके की ठंडी का कहर जारी है। शीतलहार और घने कोहरे ने लोगों को घर में रजाई में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया हैं। इस कलेजा कपा देने वाली ठंड को मद्देनजर रखते हुए शीतकालीन अवकाश घोषित कर दिए हैं। वहीं पंजाब, हरियाणा, बिहार, यूपी समेत अलग-अलग राज्यों में शीतलहर को देखते हुए सरकार ने स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। सर्दी और शीतलहर के चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा समेत कई अन्य राज्यों में स्कूलों के शीतकालीन छुट्टियां (Winter Vacation) कर दी गई हैं।चलिए बताते है, इस सर्दी के सितम में कोन से राज्य में स्कूल बंद किए गए हैं।

 

हरियाणा

सर्दियों के कारण हरियाणा में 1 जनवरी से 15 जनवरी 2023 तक छुट्टियां रहेगी। बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए 10वीं और 12वीं के छात्रों की क्लास सुबह 10 बजे से 2 बजे तक जारी रहेगी।

 

दिल्ली

ठंड, शीतलहर और कोहरे के चलते दिल्ली सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों को 1 से 1t जनवरी 2023 तक बंद करने का फैसला लिया हैं। इसी बीच कक्षा 9वीं से 12वीं तक की एक्स्ट्रा क्लास जारी रहेंगी।

 

मध्य प्रदेश

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एमपी के ग्वालियर में पांचवी कक्षा तक स्कूल बंद किए गए है। ग्वालियर कलेक्टर की ओर से जारी आदेश के अनुसार ठंड और शीतलहर के चलते 7 जनवरी तक प्राथमिक स्कूलों को बंद किया गया है। वहीं इसके अलावा सतना में भी 7 जनवरी तक स्कूल बंद रहेंगे।

 

उत्तर प्रदेश

यूपी के मैनपुरी में 14 जनवरी तक स्कूलों की छुट्टियां की गई हैं। वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में 4 जनवरी से 7 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया है। डीएम ने आदेशानुसार इस दौरान सभी बोर्ड के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इसके अलावा यूपी के कई जिलों में छुट्टियों को आगे बढ़ा दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यूपी के इटावा में 5 जनवरी तक और बदायूं और वाराणसी में 4 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाई गई हैं।

 

पंजाब

पंजाब के स्कूल 13 जनवरी 2023 तक बंद किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ़ मध्य और दक्षिणी पंजाब में 23 दिसंबर, 2022 से 06 जनवरी, 2023 तक शीतकालीन अवकाश है।

 

राजस्थान

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1607587582829031425?t=QYm6QzGJEsLBzZsEXraJ7g&s=19

राजस्थान में 25 दिसंबर से लेकर 5 जनवरी 2023 तक छुट्टियां जारी रहेंगी। आपकी जानकारी के लाए बता दें कि इस साल राजस्थान बोर्ड ने गर्मियों की छुट्टियां कम करके शीतकालीन छुट्टियों को बढ़ा दिया है।

 

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बर्फ बारी के चलते सड़के बंद की गई हैं। वहीं तापमान लगभग शून्य पर पहुंच गया है। इसी को देखते हुए 12 फरवरी तक स्कूलों की छुट्टियां घोषित कर दी गई है। कॉलेज 4 फरवरी तक बंद रहेंगे।

 

 

Avinash Kumar Singh

A writer by passion | Journalist by profession Loves to explore new things and travel. I Book Lover, Passionate about my work, in love with my family, and dedicated to spreading light.

Recent Posts

Faridabad के DPSG School ने आयोजित किया DPSG Cup, 4000 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

हरियाणा को खिलाड़ियों की भूमि कहा जाता है। देश में सबसे ज्यादा पदक हरियाणा के…

1 year ago

अगर देश को बचाना है तो भाजपा को वोट दें:  Faridabad भाजपा लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर

आप सभी जानते ही हैं अब चुनाव का विगुल बज चुका है।  सभी पार्टियों ने…

1 year ago

Haryana के टैक्सी चालक के बेटे ने Clear किया UPSC Exam, पिता का सपना हुआ पूरा

भारत की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक यूपीएससी परीक्षा होती है। जिसमें लोगों को…

1 year ago

अब Haryana के इन रूटों पर वंदे भारत समेत कई ट्रेनें दौड़ेंगी 130 की स्पीड से, सफर होगा आसान

हरियाणा सरकार जनता के लिए हमेशा कुछ ना कुछ अच्छा करती रहती है। जिससे कि…

1 year ago